फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लैन मैक्ग्रा बोले- इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में भारी  है भारत का पलड़ा

Fri, 02 Jun 2017 06:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 02 Jun 2017 06:51 AM IST
विज्ञापन
: Glenn McGrath says Indian attack one of the most potent
ग्लेन मैकग्रा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का कहना है कि भारतीय टीम के पेसर और स्पिनरों का गेंदबाजी संयोजन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का पलड़ा अन्य टीमों के मुकाबले भारी कर रहा है। एमआरएफ पेस फाउंडेशन में युवा गेंदबाजों को प्रशिक्षण देने के सिलसिले में आए 47 वर्षीय पूर्व पेसर ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।


 

ग्लैन मैक्ग्रा बोले- इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में भारी  है भारत का पलड़ा

: Glenn McGrath says Indian attack one of the most potent
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
बुमराह वनडे के बेहतरीन गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारतीय पेसरों खासकर जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उमेश यादव लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं और बुमराह वनडे के बेहतरीन गेंदबाज हैं। जिस तरह वे डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं वह काफी प्रभाव छोड़ते हैं। उनकी यार्कर घातक हैं और आगे वह और बेहतर ही होंगे।

 

ग्लैन मैक्ग्रा बोले- इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में भारी  है भारत का पलड़ा

: Glenn McGrath says Indian attack one of the most potent
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
इंग्लैंड को घर में हराना आसान नहीं
मैक्ग्रा की नजर में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बेहद मजबूत है। वनडे में भारतीय टीम बेहद मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ वह अंतिम चार टीमों में शामिल हो सकती है। चौथी टीम दक्षिण अफ्रीका या न्यूजीलैंड की हो सकती है। मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया का समर्थन करूंगा लेकिन इंग्लैंड को भी घर में हराना आसान नहीं है। मेजबान टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लैन मैक्ग्रा बोले- इस वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में भारी  है भारत का पलड़ा

: Glenn McGrath says Indian attack one of the most potent
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
पाक की टीम अब नहीं रही मजबूत 
 मैक्ग्रा का मानना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम जीत की दावेदार है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा मुकाबला बड़ा होता है लेकिन अब पाकिस्तान टीम अब वैसी मजबूत नहीं रही जैसी कभी हुआ करती थी मगर उनके पास कुछ स्तरीय गेंदबाज हैं और अनुभवी बल्लेबाज हैं। यह टीम किसी भी दिन अपने प्रदर्शन से हैरत में डाल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed