{"_id":"6235a779c8716b19257617dd","slug":"interesting-story-about-spinalonga-island-where-leprosy-patients-lived","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी, यहां बिना इलाज के रखे जाते थे इस बीमारी से पीड़ित","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी, यहां बिना इलाज के रखे जाते थे इस बीमारी से पीड़ित
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कई आइलैंड्स हैं जो प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस हैं जबकि कुछ (Mysterious Island) पर अजीबोगरीब रहस्य छिपे हुए हैं। इनमें से ही एक आइलैंड है जो कुष्ठ रोगियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। अब यह दुनिया का सबसे वीरान और रहस्यमयी आइलैंड बन चुका है। यहां पर कभी बिना इलाज के कुष्ठ रोगियों को रखा जाता है। तो आइए हम इस आइलैंड से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।
कोढ़ (Leprosy) से पीड़ित व्यक्ति को हमेशा से ही समाज में हीन भावना से देखा जाता है। इस बीमारी को एक अभिशाप की तरह माना जाता रहा है। कोढ़ की बीमारी को बहुत बुरा माना जाता रहा है। इन रोगियों से आम लोग हमेशा दूरी बनाकर रहे हैं। सदियों से इस बीमारी से पीड़ित लोगों को समाज में अलग-थलग रखा गया है। भारत में कुष्ठ रोगियों के लिए कई आश्रम चलते हैं। भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देशों में भी कुष्ठ रोगियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।
2 of 7
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी
- फोटो : Pixabay
हम जिस आईलैंड की बात कर रहे हैं वो कुष्ठ रोगियों से जुड़ा हुआ है और बेहद डरावनी है। यूरोपीय देश ग्रीस और यूनान ने कुष्ठ रोगियों को इस आइलैंड पर भेज दिया था। इन देशों ने आम लोगों से दूर रखने के लिए इन लोगों को आइलैंड पर भेजा था।
3 of 7
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी
- फोटो : Pixabay
इस आइलैंड को स्पिनालॉन्गा नाम से जाना जाता है। यह आइलैंड यूनान के सबसे बड़े द्वीप क्रीट के करीब और भूमध्य सागर में मिराबेलो की खाड़ी के मुहाने पर मौजूद है। लेकिन कभी कुष्ठ रोगियों के लिए फेमस यह आइलैंड अब वीरान पड़ा है। यहां पर बेहद कम लोग ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी
- फोटो : Pixabay
द्वीप क्रीट के गांव प्लाका के करीब स्थित इस आइलैंड पर बहुत कम लोग आते जाते हैं। वेनिस के राजा ने इस आइलैंड को सबसे पहले सैन्य अड्डा बनाया था। इसके बाद तुर्की के ऑटोमान साम्राज्य ने इसको घेर लिया, हालांकि साल 1904 में क्रीट के लोगों ने तुर्कों को यहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
दुनिया के सबसे वीरान आइलैंड की डरावनी कहानी
- फोटो : Pixabay
स्पिनालॉन्गा को तुर्कों को भगाने के बाद इस आइलैंड पर कुष्ठ रोगियों को रखा जाने लगा। साल 1975 में दुनिया को पता चला कि यह कुष्ठ रोगियों का केंद्र है, क्योंकि इससे पहले इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। एक ब्रिटिश एक्सपर्ट ने साल 1975 में दुनिया को यह जानकारी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।