आपीएल में पहली बार किसी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण कप्तान के पद से इस्तीफा दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बुधवार को कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गंभीर ने कप्तान के पद से इस्तीफा देने की वजह बताई।
गंभीर ने कहा, 'किंग्स इलेवन पंजाब से हारने के बाद मैं अपने होटेल के रूम पर आया। रात का करीब एक बजा था और कमरे के शांत माहौल में मुझे महसूस हो रहा था जैसे अब सब खत्म हो चुका है। प्वॉइंट्स टेबल में हमारी टीम सबसे नीचे है और इस छह मैचों में मैंने सिर्फ 85 रन बनाए हैं, जिसमें पहले मैच में बनाया गया एक अर्धशतक भी शामिल है।'
'इस्तीफा देने से पहले उस रात करीब दो बजे मैंने इस मुद्दे पर अपने एक करीबी दोस्त से भी बातचीत की। वो मुझे बार-बार मेरे आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बता रहा था। वहीं उस वक्त मेरे जहन में सिर्फ एक ही खयाल आ रहा था कि अगर खराब प्रदर्शन की वजह से मैं कॉलिन मुनरो, अमित मिश्रा और मोहम्मद शमी को बाहर कर सकता हूं तो पंजाब के खिलाफ सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट होकर भला कैसे कप्तान बना रह सकता हैं।'
'आखिरकार मंगलवार शाम को मैंने दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रोमोटर किरन के गांधी और सीईओ हेमंत दुआ से मुलाकात की और अपने इस्तीफे की बात उनके सामने रखी। मैंने बुधवार को अपने डिसीजन कोच रिकी पोंटिंग के सामने भी रखा और इसके बाद खिलाड़ियों को भी इस बारे में सूचना दी।'
5 of 5
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : ipl
गंभीर ने बताया कि इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी ने कभी दबाव नहीं बनाया। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। बता दें कि गौतम गंभीर के इस्तीफे के बाद दिल्ली डेरयडेविल्स की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। पिछले दो मैच में अय्यर ने लगातार दो अर्धशतक जड़ चुके हैं।