फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर के धमाकेदार शतक की बदौलत दिल्ली ने कर्नाटक को दिया ठोस जवाब

Sun, 12 Nov 2017 11:28 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 12 Nov 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir Fights Lone Battle For Delhi vs Karnataka in Ranji Trophy
गौतम गंभीर

दिल्ली और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में गौतम गंभीर ने नाबाद 135 रन की शानदार पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 237 गेंद का सामना कर 20 ताबड़तोड़ चौके भी लगाए।

Gautam Gambhir Fights Lone Battle For Delhi vs Karnataka in Ranji Trophy
गौतम गंभीर

गौरतलब है कि दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में कर्नाटक के खिलाफ चार विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर कर्नाटक से अब भी 372 रन पीछे है।

Gautam Gambhir Fights Lone Battle For Delhi vs Karnataka in Ranji Trophy
गौतम गंभीर

बता दें कि टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का चार मैचों में यह दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ 137 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि रेलवे के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ दो रन ही बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir Fights Lone Battle For Delhi vs Karnataka in Ranji Trophy
मोहाली में रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए गौतम गंभीर

रणजी ट्रॉफी में गंभीर ने एक छोर संभाले रखा और उनका साथ देने आए ऋषभ पंत 41 रन बनाकर मैच को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। दिन का खेल खत्म होने तक गंभीर के साथ मिलिंद कुमार (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद है।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Fights Lone Battle For Delhi vs Karnataka in Ranji Trophy
gautam gambhir

बता दें कि गौतम गंभीर पिछले काफी सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी  वन-डे इंग्लैंड के खिलाफ साल 2013 में खेला था। जबकि साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना अंतिम मैच खेला था। गंभीर ने कुल 58 टेस्ट और 147 वन-डे मैच खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed