{"_id":"5a07e21f4f1c1b59678bb1f2","slug":"kapil-dev-cites-sachin-tendulkar-example-to-defend-ms-dhoni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया एमएस धोनी का बचाव, जानिए क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया एमएस धोनी का बचाव, जानिए क्या कहा
Sun, 12 Nov 2017 11:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल देव ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बचाव सचिन तेंदुलकर की मिसाल देकर किया। 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने पुणे में एक गोल्फ इवेंट के बाद कहा कि मुझे उम्मीद है कि 2020 वर्ल्ड टी20 में महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं, भले ही वो उस समय 40 वर्ष के क्यों नहीं हो जाएं।
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ScoopWhoop
कपिल देव ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि कुछ औसत प्रदर्शनों के बाद इतने लोग धोनी के विरोध में क्यों खड़े हो जाते हैं। इससे उम्र का कोई लेना देना नहीं है। जैम हमने 2011 में वर्ल्ड कप जीता तब सचिन तेंदुलकर की उम्र 38 वर्ष की थी, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।'
3 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
धोनी का हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन औसत से कम रहा, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की मांग ने तेजी पकड़ ली है। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी को अब सिर्फ वन-डे खेलना चाहिए क्योंकि वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब फिट नहीं बैठते, वहीं कुछ का मानना है कि धोनी को युवाओं के लिए जगह बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
हालांकि, धोनी को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का समर्थन प्राप्त है। वहीं विश्व के सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल का मानना है कि धोनी का अभी कोई विकल्प तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर धोनी को टीम से बाहर कर दिया गया, तो उनकी जगह लेने वाला कौन है?'
विज्ञापन
5 of 6
क्रिकेटर कपिल देव
रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट तक ही सीमित है, लेकिन कपिल ने कहा कि इन दोनों की जगह लेने वालों ने दमदार प्रदर्शन किया है। कपिल देव ने कहा, 'टीम इंडिया में सीनियोरीटी जैसी कोई चीज नहीं है। आपके प्रदर्शन के आधार पर चयन होता है और यही वजह है कि कुलदीप और चहल सीमित ओवर प्रारूप में अपनी जगह बना सके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।