फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने धोनी के टीम इंडिया में भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान 

Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 Gautam Gambhir expresses his views on MS Dhoni’s future in the team India for wc 2019
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर और धोनी को भारतीय क्रिकेट की दुनिया में कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। हालांकि दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को विश्वचैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के 2019 विश्वकप की टीम के बारे में अपने विचार जाहिर किए हैं। 

गौतम गंभीर ने धोनी के टीम इंडिया में भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान 

 Gautam Gambhir expresses his views on MS Dhoni’s future in the team India for wc 2019
महेंद्र सिंह धोनी
गंभीर का मानना है कि जो खिलाड़ी 2019 के विश्वकप के लिए टीम इंडिया में शामिल होना चाहते है उसे लगातार बेहतरीन प्रदर्शनक करना होगा। ऐसे में अधिकांश लोगों के नजर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर लगीं हुई हैं। 35 वर्षीय धोनी विकेट के पीछे तो चुस्त दुरुस्त दिख रहे हैं लेकिन उनके बल्ले में पहले जैसी चमक अब दिखाई नहीं देती। 

गौतम गंभीर ने धोनी के टीम इंडिया में भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान 

 Gautam Gambhir expresses his views on MS Dhoni’s future in the team India for wc 2019
ms dhoni
धोनी के बार में गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, 2019 के विश्वकप में टीम इंडिया में बने रहने का धोनी के पास केवल एक रास्ता है कि वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहें। यही बात धोनी के अतिरिक्त मनीष पांडे और अन्य खिलाड़ियों पर लागू होती है क्योंकि टीम इंडिया में जगह हासिल करने के लिए युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कतार लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने धोनी के टीम इंडिया में भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान 

 Gautam Gambhir expresses his views on MS Dhoni’s future in the team India for wc 2019
दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
गंभीर ने दिनेश कार्तिक के साथ चयनकर्ताओं द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार पर भी सवाल उठाया। गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक का टीम में न होना एक बड़ा नुक्सान है। उन्हें ऐसे तो बहुत मौके नहीं मिले हैं लेकिन जब कभी उनके हाथ मौका लगा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें टीम में एक वैकल्पिक विकेट कीपर के रूप में जगह मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने धोनी के टीम इंडिया में भविष्य के बारे में दिया बड़ा बयान 

 Gautam Gambhir expresses his views on MS Dhoni’s future in the team India for wc 2019
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में कहा कि हमने विश्वकप के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने ये भी कहा था कि टीम में हर खिलाड़ी की एक विशेष भूमिका होगी। ऐसा करने से भविष्य के लिए एक कोर टीम तैयार होगी। इसी वजह से केएल राहुल को मध्यक्रम में जगह मिली है। ऐसा इसलिए है ताकि टीम इंडिया के मध्यक्रम में मजबूत खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed