क्रिकेट रोमांच के साथ परिस्थितियों का भी खेल है। परिस्थितियों का इसलिए, क्योंकि इसके हर फॉर्मेट में, हर मैच में खेल का मोमेंटम अलग होता है। टेस्ट क्रिकेट में नई गेंद के सामने बल्लेबाजी करना बेहद ही मुश्किल होता और ये शायद क्रिकेट की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होता है। वहीं, सफेद गेंद की क्रिकेट में आखिरी तक बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। वन-डे और टी-20 क्रिकेट में इसलिए फिनिशर की भूमिका अहम मानी जाती है। एक ऐसा बल्लेबाज जिसके पास मैच के अंतिम समय में नतीजा बदल सके, उसकी मांग आजकल के फटाफट क्रिकेट में अधिक है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बहुत से ऐसे महान खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने टीम में 'फिनिशर' की अहम भूमिका निभाई। आज हम आपको चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो सबसे बेहतरीन फिनिशर रहे।
टीम इंडिया के ये हैं चार सुपर फिनिशर, जिन्होंने छीनी है विरोधी टीमों के मुंह से जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन