फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व चयनकर्ता बैटिंग कोच की रेस में सबसे आगे, टीम इंडिया के नए स्टाफ का हो सकता है आज एलान

Fri, 16 Aug 2019 11:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 16 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Former Selector Vikram rathour set to be batting coach of Indian cricket team report
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि 16 अगस्त, शुक्रवार को टीम इंडिया के नए कोचिंग स्टाफ का एलान हो सकता है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान कपिल देव की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी टीम इंडिया के नए हेड कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच का एलान कर सकती है। 

Former Selector Vikram rathour set to be batting coach of Indian cricket team report
भारत अरुण और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण को बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन बैटिंग कोच और फील्डिंग कोच में बदलाव की संभावना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो टीम इंडिया के पूर्व ओपनर विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Former Selector Vikram rathour set to be batting coach of Indian cricket team report
विक्रम राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि, बैटिंग कोच पद के लिए इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट, मार्क रामप्रकाश, अमोल मजूमदार, ऋषिकेश कनितकर, प्रवीण आमरे, लालचंद राजपूत, तिलन समरावीरा और विक्रम राठौड़ ने आवेदन किया है। खबरों की माने तो टीम इंडिया किसी भारतीय को ही कोचिंग स्टाफ के रूप में शामिल करना चाहती है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि बैटिंग कोच पद की रेस में विक्रम राठौड़ का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Selector Vikram rathour set to be batting coach of Indian cricket team report
एम एस धोनी-विक्रम राठौड़ - फोटो : social Media

विक्रम राठौड़ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज थे। साल 2012 में वो टीम इंडिया के सेलेक्टर भी रहे। राठौड़ ने भारत के लिए छह टेस्ट और सात वन-डे मैच खेले हैं। उन्हें भारतीय टीम में खेलने के ज्यादा मौका नहीं मिले, लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले राठौड़ का औसत तकरीबन 50 का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed