फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर चली कप्तान कोहली की मर्जी, रवि शास्त्री ही होंंगे टीम इंडिया के अगले कोच!

Fri, 16 Aug 2019 10:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Aug 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri all set for another stint as team india head coach
- फोटो : social Media

कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति यहां शुक्रवार को छह उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी जिसमें भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को अपना पद बरकरार रखने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शास्त्री के अलावा तीन सदस्यों की समिति के समक्ष जो अन्य बड़े नाम प्रस्तुति देंगे उसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कोच टॉम मूडी के अलावा न्यू जीलैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के पूर्व कोच माइक हेसन शामिल हैं। 

Ravi Shastri all set for another stint as team india head coach
robin singh

भारत की 2007 की विश्व टी20 जीतने वाली टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत, मुंबई इंडियंस के पूर्व मुख्य कोच रोबिन सिंह और वेस्ट इंडीज के फिल सिमंस भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सिमंस हाल के समय तक अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के कोच थे। शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रेकॉर्ड काफी अच्छा है। इस दौरान पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। शास्त्री के मार्गदर्शन में जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की।

Ravi Shastri all set for another stint as team india head coach
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

टी20 अंतरराष्ट्रीय में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की। एकदिवसीय में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही। टीम हालांकि विश्व कप 2019 में उनके मार्गदर्शन में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। कैरेबियाई सरजमीं पर हालांकि टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का दबदबा दर्शाता है कि टीम इंडिया अधिकांश चीजें सही कर रही है। कप्तान विराट कोहली के सार्वजनिक समर्थन के बाद अगर शास्त्री को 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दोबारा जिम्मेदारी मिलती है तो अधिक हैरानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri all set for another stint as team india head coach
माइक हेसन

शास्त्री के स्काइप के जरिए इंटरव्यू देने की उम्मीद है जबकि राजपूत, हेसन और रोबिन सिंह निजी तौर पर पैनल के समक्ष पेश होंगे। पैनल के दो अन्य सदस्य पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व सलामी बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ हैं। भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेलने वाले शास्त्री का अनुबंध ब्रिटेन में हुए विश्व कप तक था लेकिन इसमें 45 दिन का विस्तार करके वेस्ट इंडीज दौरे के अंत तक बढ़ा दिया गया। शास्त्री के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हेसन और मूडी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Ravi Shastri all set for another stint as team india head coach
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हेसन को सबसे शातिर कोचों में शामिल किया जाता है जबकि मूडी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ काफी सफल रहे हैं। मूडी इससे पहले भी कोच साक्षात्कार में हिस्सा ले चुके हैं लेकिन उन्हें नहीं चुना गया और इस बार उनकी राह और मुश्किल होगी। राजपूत ने भी कई बार इस पद के लिए प्रयास किया है लेकिन शास्त्री की दावेदारी को नकारना मुश्किल होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed