फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Champions Trophy 2025: 'कोहली को पाकिस्तान आकर प्रदर्शन करना चाहिए', PAK के पूर्व कप्तान ने भारत से की यह अपील

Fri, 26 Jul 2024 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 02:41 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने भारत से पाकिस्तान का दौरा करने का आग्रह किया है। यूनिस का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के करियर में यही एकमात्र चीज बची है।

विज्ञापन
Former Pakistan Captain Younis Khan says Virat Kohli and Team India should come to Pakistan Champions Trophy
रोहित और विराट कोहली - फोटो : BCCI
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल होना है। हालांकि, यह टूर्नामेंट अभी से ही चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को करना है। हालांकि, राजनीतिक तनाव की वजह से बीसीसीआई ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। बोर्ड का कहना है कि इसको लेकर फैसला भारत सरकार को करना है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से भी लगातार बयानबाजी हो रही है। कई खिलाड़ियों ने तो यहां तक कहा है कि पाकिस्तान भारत के बिना ही इस टूर्नामेंट की सफल मेजबानी करने का दमखम रखता है। वहीं, भारत इसे किसी तटस्थ स्थान पर कराने की मांग कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को भेज दिया है। इस शेड्यूल में भारत के सभी मुकाबले लाहौर में रखे गए हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले में बिल्कुल भी नरमी बरतने के मूड में नहीं है। 
Former Pakistan Captain Younis Khan says Virat Kohli and Team India should come to Pakistan Champions Trophy
यूनिस खान - फोटो : Twitter/PCB
अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो बीसीसीआई को पाकिस्तान में टूर्नामेंट के लिए भारत सरकार से यात्रा की मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई ने पिछले साल के एशिया कप की तरह एक हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा है। पिछले साल एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास ही थी, लेकिन भारत के मुकाबले समेत फाइनल मैच श्रीलंका में खेले गए थे। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत एक बार फिर अपने मुकाबले पाकिस्तान की जगह कहीं और करवाने के पक्ष में है। इस मौजूदा बहस के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने भारत से पाकिस्तान का दौरा करने का आग्रह किया है। यूनिस का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के करियर में यही एकमात्र चीज बची है।
Former Pakistan Captain Younis Khan says Virat Kohli and Team India should come to Pakistan Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
उन्होंने न्यूज 24 से कहा, 'विराट कोहली को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आना चाहिए। हमारी भी यही कामना है। उन्हें पाकिस्तान में आकर प्रदर्शन करना चाहिए। मुझे लगता है कि विराट के करियर में केवल एक चीज बची है और वह है पाकिस्तान का दौरा करना और प्रदर्शन करना।' भारत ने पाकिस्तान में आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2006 में खेली थी। इसके दो साल बाद जाकर विराट ने भारत के लिए डेब्यू किया था। दिसंबर 2012 में पाकिस्तान की टीम सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत आई थी। तब विराट खेले थे। हालांकि, 35 साल के कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Pakistan Captain Younis Khan says Virat Kohli and Team India should come to Pakistan Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में अपनी टीम भेजने के लिए बीसीसीआई को मनाने का काम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर छोड़ दिया है। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, कोलंबो में हाल में आईसीसी की बैठक में चैम्पियंस ट्रॉफी के बजट को मंजूरी दी गई थी, लेकिन कार्यक्रम और प्रारूप पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'पीसीबी ने अब वह किया है जो चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान के रूप में इसकी आवश्यकता थी। पीसीबी ने टूर्नामेंट का प्रारूप और कार्यक्रम का मसौदा सौंप दिया है और इसके लिए बजट भी पेश किया है।'
विज्ञापन
Former Pakistan Captain Younis Khan says Virat Kohli and Team India should come to Pakistan Champions Trophy
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'अब यह आईसीसी पर निर्भर करता है कि वे कितनी जल्दी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हैं।' पीसीबी ने ड्राफ्ट शेड्यूल में भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में करने का सुझाव दिया है जिसमें सेमीफाइनल (अगर भारत क्वालिफाई करता है) और फाइनल भी शामिल है। 2017 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जाएगा। 2017 के बाद इसे बंद कर दिया गया था। 2017 में इंग्लैंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को हराया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed