पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने एक टीवी शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह जाएगा। अब्दुल रज्जाक की माने तो शादी के बाद उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर थे। हैरानी की बात ये है कि अब्दुल रज्जाक ये बात काफी खुश होकर बता रहे थे और उन्हें इस बात पर काफी गर्व भी हो रहा था।
VIDEO: शादी के बाद कई महिलाओं से थे इस क्रिकेटर के नाजायज संबंध, दुनिया के सामने खोला राज
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 39 वर्षीय रज्जाक जब अपने इन राज से पर्दा उठा रहे थे, तो वहां मौजूद लोग तालियां तक बजाते नजर आए। पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने यह भी दावा किया कि उनका एक अफेयर तो करीब डेढ़ साल तक चला था।
जब एंकर ने फिर पूछा कि क्या अफेयर शादी के पहले के थे, रज्जाक ने जवाब दिया कि ये सारे अफेयर जब शुरू हुए थे, तो मेरी शादीशुदा जिंदगी शुरू हो चुकी थी।
Abdul Razzaq openly admitting that he has had 5-6 extramarital affairs till now... Looks proud of it. Now, we know why, and what, he wanted to coach Pandya. #KarkeAaya 😆😂 pic.twitter.com/tEwHiChQyq
नीचे देखिए वीडियो
याद हो कि अब्दुल रज्जाक का नाम बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों की एक तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। रज्जाक की शादी आएशा नाम की एक महिला से हुई है और उनके दो बच्चे भी हैं।
18 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान देने वाले रज्जाक ने 46 टेस्ट मैच, 265 एकदिवसीय मैच, 32 टी-20 मैच खेले हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में रज्जाक ने 8000 से ज्यादा रन बनाए और 389 विकेट लिए थे। अब्दुल रज्जाक ने अपना आखिरी मैच 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।