भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। भारत को इस दौरान तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि कप्तान विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं जाएंगे, लेकिन अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि कप्तान विराट कोहली भी इस दौरे पर जाने के लिए तैयार हैं। विराट जाए या न जाए। मगर बोर्ड इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाला है। शुक्रवार को होने वाले टीम चयन में 5 ऐसे युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी, जिन्हें बोर्ड 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम में देख रहा है।
इन पांच खिलाड़ियों पर टिकी सारी निगाहें, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन कल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वी शॉ: 19 साल के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाज हैं। यह खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग की तरह बेखौफ है तो सचिन तेंदुलकर की तरह पुख्ता तकनीक भी रखता है। टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले पृथ्वी ने अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। 18 साल 10 महीने और 25 दिन की उम्र में राजकोट में पहला टेस्ट खेलते हुए शॉ ने 134 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट में 51 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ही उनसे कम उम्र में शतक लगाया है। लिस्ट ए क्रिकेट की 26 पारियों में 1065 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 114 से ज्यादा का है। शिखर धवन अगर इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो पृथ्वी के चुने जाने की संभावना है।
मयंक अग्रवाल: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले टीम इंडिया चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही थी। ऑलराउंडर विजय शंकर के चोटिल होने के कारण मयंक अग्रवाल को उनकी जगह शामिल किया गया। मयंक की एंट्री खासा चौंकाने वाली रही क्योंकि उनके पास वनडे मैच खेलने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव तक नहीं थी। हालांकि मयंक को विश्व कप खेलने का मौका तो नहीं मिली, लेकिन अब एकबार फिर टीम मैनेजमेंट उन्हें वेस्टइंडीज दौरे में शामिल कर सकता है।
इससे पहले उन्हें टेस्ट टीम में चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह शामिल किया गया था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 195 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। मयंक अग्रवाल को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 49 की औसत से 75 पारियों में 3605 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा का है। जिसमें 12 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।
ऋषभ पंत: महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे या नहीं इसको लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि इस दौरे पर वो नहीं भी जा सकते हैं। इस बीच माही पर चयनकर्ताओं द्वारा संन्यास लिए जाने की खबरें भी जमकर वायरल हो रहीं हैं। इन हालातों में टीम मैनेजमेंट धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत पर एकबार फिर भरोसा जता सकता है। पंत को वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। युवा ऋषभ पंत को अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए तैयार करने की जरूरत है। पंत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी-20 के समय 23 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है, लेकिन कुछ काम करने की जरूरत है। एक साल का समय इस बदलाव के लिए काफी है।
श्रेयस अय्यर: यह युवा बल्लेबाज भी टीम इंडिया का भविष्य है। अभी तक अय्यर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 वनडे और 6 टी-20 खेलने का ही मौका मिला है। वन-डे में उन्होंने 2 फिफ्टी जमाकर खुद को साबित भी किया है। इसके अलावा पिछले 2 सीजन से वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी कर रहे हैं। आईपीएल में कप्तानी कर रहे वह सबसे युवा कप्तान हैं। इन दिनों अय्यर भारत A की ओर वेस्ट इंडीज दौरे पर हैं। वह भी उनके बल्ले से रन निकल रहा है, ऐसे में आने वाले वक्त में अगर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नंबर चार क्रम की शोभा बढ़ाए तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा।