{"_id":"5a9e2d424f1c1b3c718b868d","slug":"former-cricketer-glenn-mcgrath-appreciate-indian-pace-attack-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के पेस अटैक से खुश ग्लेन मैकग्रा, बोले- 'संभलकर रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के पेस अटैक से खुश ग्लेन मैकग्रा, बोले- 'संभलकर रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया'
Tue, 06 Mar 2018 11:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Glenn McGrath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि कंगारू टीम यह सीरीज 4-0 से अपने नाम करेगी। उन्होंने दावा किया कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एंड कंपनी इस सीरीज में मेजबान टीम को चारों खाने चित करेगी।
2 of 5
टीम इंडिया
वहीं द. अफ्रीका का हालिया दौरा करने वाली टीम इंडिया के पेस अटैक की भी मैकग्रा ने खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेशक द. अफ्रीका ने टीम इंडिया को 2-1 से हराया हो, लेकिन सीरीज में टीम इंडिया के सभी तेज गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया।
3 of 5
Glenn McGrath
उन्होंने कहा, 'अगर आप नियमित तौर पर 20 विकेट नहीं ले सकते तो फिर आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते। इस समय टीम इंडिया के सभी तेज गेंदबाज पूरी लय में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Display Image
मैकग्रा ने कहा कि भुवनेश्वर, बुमराह और शमी के अलावा पांड्या भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं। मिडल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज भी अपना काम बेहतर कर रहे हैं। इस साल टीम इंडिया को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी क्रिकेट खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया को हल्के में लेना प्रतिद्वंद्वियों को भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
- फोटो : File
इसके अलावा युवा गेंदबाज कमेलश नागरकोटी की प्रशंसा करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में काफी प्रभावित किया है। अपने प्रदर्शन के आधार पर वह आईपीएल नीलामी में भी अच्छी रकम बटोरने में कामयाब हो गए। इस खिलाड़ी की नियमित गति के आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनका भविष्य उज्जवल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।