फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शर्मा हुए कंफ्यूज, बोले- टी20 क्रिकेट में किसका पलड़ा है भारी, कैसे समझाऊं?

Tue, 06 Mar 2018 10:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma says no team is favourite in t20 format
रोहित शर्मा

टीम इंडिया मंगलवार से शुरू हो रही निदाहास ट्रॉफी में खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। तीन देशों के बीच होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि टी20 प्रारूप में कोई भी टीम कमजोर नहीं हैं और इस फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है।

rohit sharma says no team is favourite in t20 format
रोहित शर्म - फोटो : bcci

श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पहले रोहित ने कहा, 'चाहे हम खिताब के प्रबल दावेदार हो या नहीं। इस बारे में मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं। टी20 ऐसा प्रारूप है, जहां कोई भी टीम जीत सकती है। खेल एक ओवर में बदल सकता है। अगर आपका दिन नहीं हो तो यह आपके हाथों से फिसल सकता है।'

rohit sharma says no team is favourite in t20 format
रोहित शर्मा

रोहित ने आगे कहा, 'मैं इसको कैसे समझाउं? यह बिलकुल वैसा ही है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग में कोई टीम मजबूत हो, लेकिन दिन होने पर कोई भी टीम विजेता बन जाती है।' रोहित शर्मा को विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान सौंपी गई हैं, जिसमें अन्य प्रमुख खिलाड़ी जैसे एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma says no team is favourite in t20 format
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

दूसरे दर्जे की टीम का नेतृत्व करने के सवाल पर रोहित ने कहा, 'मैं इस तरह नहीं देख रहा हूं कि मेरे पास नियमित खिलाड़ियों वाली टीम नहीं हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला है। आज कल के दिनों के कार्यक्रम और जितना हम खेलते हैं, उसे देखते हुए खिलाड़ियों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्हें जब जरुरत हो तो आराम देना चाहिए। मुझे जब कप्तानी करने को कहा गया, तो काफी सम्मानित महसूस हुआ।'

विज्ञापन
rohit sharma says no team is favourite in t20 format
टीम इंडिया - फोटो : bcci

निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए 'हिटमैन' ने कहा, 'यह हमेशा जरूरी है कि आपको अपनी बेंच स्ट्रेंथ का पता हो। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास गुणी खिलाड़ी हैं, जो शानदार प्रदर्शन करने के लिए मौके के इंतजार में रहते हैं। इन खिलाड़ियों ने इंडिया 'ए', रणजी ट्रॉफी और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह सीरीज इनके लिए आदर्श प्लेटफॉर्म साबित हो सकती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed