{"_id":"5976f90a4f1c1b1f4e8b498c","slug":"flashback-indvssl-when-dinesh-chandimal-and-rangana-heerath-gave-winning-farewell-to-sangakara","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flashback IndVsSL: जब दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Flashback IndVsSL: जब दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत!
Tue, 25 Jul 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Tue, 25 Jul 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीलंका क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2015 के श्रीलंका दौरे पर 22 साल बाद जीत का डंका बजाया था और 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। सीरीज की शुरुआत पहले टेस्ट मैच में हार के साथ हुई थी। पिछले श्रीलंका दौरे पर खेला गया पहला टेस्ट कुमार संगकारा के टेस्ट करियर का आखिरी मैच था। हार के मुहाने पर पहुंचने के बाद भी श्रीलंका संगकारा की विजयी विदाई देने में सफल रही थी। ऐसा श्रीलंका के एक युवा और एक सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की वजह से हो सका था।
Flashback IndVsSL: पिछले दौरे में जब दो खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत!
2 of 5
विराट कोहली और अश्विन
- फोटो : ESPN
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका रविचंद्रन अश्विन की फिरकी के जाल में फंस गई और 49.4 ओवर में महज 183 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से कप्तान एंजेलो मैथ्यज ने सबसे ज्यादा 64 और दिनेश चांदीमल ने 59 रन बनाए। अश्विन ने 46 रन देकर 6 और अमित मिश्रा ने 20 रन देकर 2 श्रीलंकाई खिलाड़ियों का शिकार किया।
Flashback IndVsSL: पिछले दौरे में जब दो खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत!
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : Getty
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ओपनर शिखर धवन(134), कप्तान विराट कोहली(103) और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा(60) की शानदार बल्लेबाजी के जरिए 375 रन बनाए और पहली पारी में 192 रन की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flashback IndVsSL: पिछले दौरे में जब दो खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत!
4 of 5
दिनेश चांदीमल
पहली पारी में 192 रन से पिछड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। हालांकि दूसरी पारी में श्रीलंका ने 95 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद युवा विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने शानदार बल्लेबाजी की और पुछल्ले बल्लेबाजों की मदद से श्रीलंका को 367 रन तक पहुंचा दिया। चांदीमल ने 169 गेंदों में शानदार 162 रन बनाए। उनका साथ थिरामाने ने 44 और जेहान मुबारक ने 49 रन बनाकर दिया।
विज्ञापन
Flashback IndVsSL: पिछले दौरे में जब दो खिलाड़ियों ने छीन ली थी टीम इंडिया के जबड़े से जीत!
5 of 5
रंगना हैराथ
- फोटो : getty
चौथी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 176 रन बनने थे। पहली पारी में टीम इंडिया ने जैसी बल्लेबाजी की थी उससे लग रहा था कि भारत को आसानी से जीत हासिल कर लेगी और संगकारा के अंतरराष्ट्रीय करियर की समापन हार के साथ होगा। लेकिन श्रीलंकाई टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ने अपने पूर्व कप्तान के लिए कुछ और ही तोहफा छिपा रखा था। रंगाना की फिरकी का जादू चौथी पारी में ऐसा चला कि विराट सेना के सभी दिग्गज 49.5 ओवर में केवल 112 रन पर ढेर हो गई। हीरथ ने 48 रन देकर 7 भारतीय खिलाड़ियो का शिकार किया। उनका साथ थिरांदू कौशल ने दिया। उन्होंने 47 रन पर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही श्रीलंका ने 65 रन से टीम इंडिया को मात देकर देश के सबसे बड़े टेस्ट हीरो संगकारा को विजयी विदाई दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।