फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई ये पांच बड़ी टीमें, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा World Cup 2019

Wed, 03 Jul 2019 10:20 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 03 Jul 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
five teams out from the race of semifinal in cricket world cup 2019 | Cricket News Today in Hindi
बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज - फोटो : अमर उजाला

12वें वर्ल्ड कप में शनिवार तक कुल 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अभी ग्रुप स्टेज के पांच मुकाबले और खेले जाने हैं। राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस बार के वर्ल्ड कप में हर टीम आपस में एक-दूसरे के साथ मैच खेल रही है और ग्रुप स्टेज के बाद अंकतालिका में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।



फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 14 और टीम इंडिया ने 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है और दो अन्य टीमों का फैसला भी जल्दी ही हो जाएगा। वहीं पांच टीमें ऐसी हैं जो सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह से बाहर हो गई हैं। आइए जानते हैं उन पांच टीम के बारे में...
 

five teams out from the race of semifinal in cricket world cup 2019 | Cricket News Today in Hindi
ind vs afg

सेमीफाइनल की रेस से सबसे पहले बाहर हुई अफगानिस्तान की टीम। युवाओं से भरी टीम ने पाकिस्तान को अभ्यास मैच में हराकर शुरुआत अच्छी की थी मगर टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे 8 मैचों तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई। अब उसे अपने कोटे का बचा हुआ एक मुकाबला खेलना है जिसमें उसका सामना वेस्टइंडीज से होगा।
 

five teams out from the race of semifinal in cricket world cup 2019 | Cricket News Today in Hindi
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

अपने बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम कमजोर हो गई और अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम दूसरी टीम बनी जो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। उसने अब तक 8 मुकाबले खेले जिसमें दो जीते, पांच हारे और एक मैच बेनतीजा रहा। टीम को अपने कोटे का आखिरी मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
five teams out from the race of semifinal in cricket world cup 2019 | Cricket News Today in Hindi
वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई

वहीं टूर्नामेंट के शुरुआत में पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से हराने के पसंदीदा माने जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम अपने प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाई और लगातार हार की वजह से अंकतालिका में नीचे खिसक गई। गुरुवार को इंडिया से हारते ही कैरेबियाई टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम आठ मुकाबले खेलने के बाद एक जीत, छह हार और एक मैच बेनतीजा रहने की वजह से नवमें पायदान पर रही। 

विज्ञापन
five teams out from the race of semifinal in cricket world cup 2019 | Cricket News Today in Hindi
श्रीलंका - फोटो : social media

श्रीलंका ने आठ मैचों में से तीन में जीत दर्ज की, जबकि उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर भी श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। अंकतालिका में श्रीलंका आठ अंकों के साथ छठे पायदान पर है। अब उसका अगला मुकाबला छह जुलाई को टीम इंडिया के खिलाफ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed