वर्ल्ड कप में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब कमजोर मानी जा रही श्रीलंका की टीम ने नंबर 1 टीम इंग्लैंड को हरा दिया।
श्रीलंका के इन 5 धुरंधरों ने दिखाई ताकत, मजबूत इंग्लैंड को किया चारों खाने चित
लसिथ मलिंगा:
टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी अरु स्टार गेंदबाज मलिंगा ने अपनी तेज और सटीक गेंदों के साथ जबरदस्त योर्कर से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चौंकाते हुए 4 विकेट झटके।
मलिंगा ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडेन के साथ 43 अन देकर 4 विकेट निकाले। उन्होंने जेम्स विंस, जोनी बेयरस्टो, जो रूट और जोस बटलर जैसे खतरनाक बल्लेबाजों का शिकार किया।
एंजेलो मैथ्यूज:
टीम के दूसरे अनुभवी खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर मैथ्यूज ने मुश्किल में फंसी श्रीलंकाई बल्लेबाजी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली। टीम को 232 रनों का सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में मैथ्यूज का अहम योगदान रहा।
धनंजय डी सिल्वा:
टीम के ऑफ स्पिनर धनंजय ने अहम मौके पर टीम को बड़ी सफलताएं दिलाकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। डी सिल्वा ने 8 ओवर की गेंदबाजी में 32 अन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने मोइन अली, आदिल रशीद और क्रिस वोक्स को पवेलियन भेजा।
बल्लेबाजी में भी उन्होंने 47 गेंदों में महत्वपूर्ण 29 रन बनाए।
अविष्का फर्नांडो:
टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में अविष्का का काफी योगदान रहा और उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 49 रन बनाए।