फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीचता की हद तक पहुंचे पाकिस्तानी फैन, परिवार संग जा रहे सरफराज को कहा अपशब्द

Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 21 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: pakistan captain Sarfaraz Ahmed harassed by fan in front of family
सरफराज अहमद - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कप में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। साथ ही कप्तान सरफराज अहमद की भी खूब फजीहत हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाक फैन कप्तान सरफराज को अपशब्द कहते हुए नजर आ रहा है।

World Cup 2019: pakistan captain Sarfaraz Ahmed harassed by fan in front of family
sarfaraz ahmed - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड में परिवार के साथ मॉल घूमने गए सरफराज के साथ एक फैन ने अपनी नीचता की हद पार करते हुए बदतमीजी की और उन्हें अपशब्द कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सरफराज अपने बच्चे के साथ दिख रहे हैं। 

World Cup 2019: pakistan captain Sarfaraz Ahmed harassed by fan in front of family
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media

वीडियो में फैन ने कहा, 'भाई, भाई आप #**## जैसे मोटे क्यों हो। आप #**## जैसे मोटे हो कम डाइट किया करो।' हालांकि, इसके बाद भी पाक कप्तान सरफराज ने अपना आपा नहीं खोया और उसे नजरअंदाज किया। इसके बाद बच्चे को गोद में उठाए सरफराज कुछ नहीं कहते हैं और वहां से आगे बढ़ जाते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: pakistan captain Sarfaraz Ahmed harassed by fan in front of family
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को फैंस मोटा-मोटा कहकर चिढ़ा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ओर्ल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाईवोल्टेज मैच के बाद से पाकिस्तान टीम की खूब फजीहत हो रही है। बारिश से बाधित यह मैच पाकिस्तानी टीम 89 रनों से हार गई थी। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान क्रिकेटर्स को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed