फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेमीफाइनल में इन 5 गलतियों की वजह से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा

Wed, 10 Jul 2019 09:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Jul 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Five reasons due to which india lost semifinal match against new zealand in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

12वें वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। बारिश की वजह से रिजर्व डे पर खेला गया मैच भारत की टीम इंडिया की हार के साथ खत्म हुआ। न्यूजीलैंड के 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 49.3 ओवर में 221 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। 



अंकतालिका में टॉप पर रही टीम इंडिया सेमीफाइनल में कुछ गलतियों की वजह से हार गई, ऐसे में आईए जानते हैं उन गलतियों के बारे में। 

Five reasons due to which india lost semifinal match against new zealand in world cup 2019
रोहित शर्मा- केएल राहुल - फोटो : social Media

टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया:
पूरे टूर्नामेंट में 1300 से अधिक रन बनाने वाली भारतीय तिकड़ी (रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली) का बल्ला नहीं चला और सेमीफाइनल में तीनों मिलकर सिर्फ 3 रन ही बना पाए और टीम इंडिया के शुरुआती तीन विकेट मात्र 5 रन पर ही गिर गए। 

Five reasons due to which india lost semifinal match against new zealand in world cup 2019
ऋषभ पंत और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम फिर से फेल:
वर्ल्ड कप में शुरू से लेकर आखिरी तक टीम इंडिया का मध्यक्रम हर बार फेल हुआ और कागज पर दिखने वाले बड़े नामों ने पूरी तरह से निराश किया। ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी समेत सभी धुरंधर मुश्किल में फंसी टीम को उबारने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five reasons due to which india lost semifinal match against new zealand in world cup 2019
विजय शंकर-ऋषभ पंत - फोटो : social Media

चौथे नंबर पर लगातार प्रयोग:
वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले से ही चौथे स्थान की बल्लेबाजी टीम इंडिया और मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बनी रही। उसके बाद इस स्थान के लिए विजय शंकर को थ्री-डी का दर्जा देकर वर्ल्ड कप में भेजा गया। लेकिन शुरू में लगातार मैच खेलकर भी विजय बल्ले से कुछ नहीं कर पाए और फेल साबित हुए। 

विजय के बाद ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर उतारा गया लेकिन वो भी कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और जिम्मेदारी लेने की जगह अपना विकेट फेंकते रहे। 

विज्ञापन
Five reasons due to which india lost semifinal match against new zealand in world cup 2019
एम एस धोनी-हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

निचले क्रम पर धोनी की बल्लेबाजी:
टीम इंडिया के 24 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद सभी को उम्मीद थी कि टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी खुद बल्लेबाजी करने आएंगे और टीम को संभालेंगे लेकिन धोनी की जगह दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंडया को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और खुद धोनी सातवें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए। 

इस फैसले पर खुद सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी हैरान हो गए और उन्होंने भी इस फैसले पर सवाल खड़े किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed