फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए दो शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 रन पर गिरे 3 विकेट

Wed, 10 Jul 2019 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team records lowest powerplay score in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : social media

वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया को 240 रन का लक्ष्य दिया। 



लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही और टीम के टॉप तीन बल्लेबाज 10 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गए और फिर जडेजा के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम इंडिया 18 रन से न्यूजीलैंड की टीम से हार गई। 

Indian cricket team records lowest powerplay score in world cup 2019
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी की स्विंग गेंदों के आगे इंडिया के सलामी बल्लेबाज मसलन रोहित शर्मा, केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम के शुरुआत के तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर मात्र 3 रन बनाए और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। 

Indian cricket team records lowest powerplay score in world cup 2019
team india

दरअसल ये टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे कम रन हैं। इससे पहले साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैदराबाद में टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों ने मात्र 4 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricket team records lowest powerplay score in world cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा टीम इंडिया ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम ने पहले पॉवरप्ले यानी की शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर मात्र 24 रन बनाए जो इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा पॉवरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। 

विज्ञापन
Indian cricket team records lowest powerplay score in world cup 2019
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले इसी मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरू के 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर मात्र 27 रन बनाए थे और ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed