{"_id":"593e21df4f1c1b87509bea56","slug":"five-major-reasons-behind-india-s-win-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत की ये हैं पांच वजहें, जिनसे दक्षिण अफ्रीका ने टेके घुटने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की जीत की ये हैं पांच वजहें, जिनसे दक्षिण अफ्रीका ने टेके घुटने
Mon, 12 Jun 2017 06:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप बी के बेहद अहम मुकाबले में मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला 15 जून को पड़ोसी बांग्लादेश से होगा। आईए जानें वो पांच कारण जो भारत की जीत के लिए जिम्मेदार रहे...
ये रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के पांच बड़े कारण
2 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
टीम इंडिया की जीत की भूख:
श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में करारी हार का सामना करने के बावजूद विराट सेना ने अपने सकारात्मक रुख को बरकरार रखा। टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी की बॉडी लैंग्वेज से यह नजर नहीं आ रहा था कि भारतीय टीम पर जीत का दबाव है। इस बात का फायदा टीम इंडिया को पूरे मैच में मिला। खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार थे।
ये रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के पांच बड़े कारण
3 of 6
रन आउट
भारत की शानदार फील्डिंग:
विराट सेना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार फील्डिंग की शुरुआत में एमएस धोनी एक स्टंपिंग करने और पांड्या फॉलो थ्रू में एक कैच लेने से चूक गए। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग के दौरान कोई गलती नहीं की। हाथ आए किसी भी मौके को खाली नहीं जाने दिया। कप्तान एबी डिविलियर्स और डेविड मिलर को रन आउट कर अफ्रीकी टीम को बैक फुट पर ढकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के पांच बड़े कारण
4 of 6
आर अश्विन
- फोटो : Rediff
भारत की गेंदबाजी:
भारत के कप्तान टीम इंडिया ने सबसे बड़ा साहसिक फैसला उमेश यादव को बाहर कर आर अश्विन को टीम में शामिल कर किया। इससे न केवल टीम इंडिया की गेंदबाजी में विविधता आई बल्कि अश्विन ने ही भारत को अमला के रूप में पहला विकेट दिलवाया। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि हो सकता है कि पांड्या की जगह विराट अश्विन को जगह दें लेकिन उन्होंने पांड्या को बल्लेबाजी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टीम में बनाए रखा। शुरुआती ओवरों में टीम इंडिया को भले ही विकेट हासिल नहीं हुए लेकिन गेंजबाजों ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। फील्डर्स ने भी गेंदबाजों का अच्छा साथ दिया जिसका फायदा यह हुआ की दक्षिण अफ्रीका ने अपने आखिरी 8 विकेट 51 रन पर गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार 23 रन पर दो विकेट के साथ, मैन आफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने 28 रन पर दो विकेट लिए। अश्विन ने 43 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
ये रहे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के पांच बड़े कारण
5 of 6
शिखर धवन
- फोटो : ESPN
शिखर की शानदार बल्लेबाजी:
चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अलग ही रंग में नजर आते हैं। उन्होंने एक बार फिर यह दिखा दिया कि टीम इंडिया का गब्बर जब रंग में हो तो उन्हें कोई भी रन बनाने से नहीं रोक सकता। शिखर ने 83 गेंद पर 78 रन की शानदार पारी खेलते हुए कप्तान विराट कोहली(76) के साथ 128 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। किसी भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के पास धवन का तोड़ नहीं था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।