{"_id":"593e554c1126f4ec0b8b4627","slug":"these-are-the-most-eligible-bachelor-of-indian-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटों के लिए बहुएं ढूंढ रहीं राबड़ी, बाकी कुंवारे नेता कब करेंगे शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेटों के लिए बहुएं ढूंढ रहीं राबड़ी, बाकी कुंवारे नेता कब करेंगे शादी
Mon, 12 Jun 2017 02:47 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Mon, 12 Jun 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के लिए उनकी मां राबड़ी देवी बहुओं की तलाश कर रही है। राबड़ी ने साफ कर दिया है कि बहु ऐसी होगी जो जींस पैंट न पहने और घरेलू हो, यानि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपने दोनों बेटों के लिए संस्कारी बहू की तलाश है। खैर, उम्मीद है ये तलाश जल्द पूरी होगी लेकिन उन नेताओं का क्या जो देश की राजनीति में तो बड़ा मुकाम बना चुके हैं लेकिन गृहस्थी की बागडोर से अभी तक दूर हैं। आइए डालते हैं ऐसे नेताओं पर एक निगाह।
राहुल गांधी
2 of 5
देश के मोस्ट एलेजेबल बैचलर की इस लिस्ट में सबसे आगे खड़े हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी। राहुल गांधी को लेकर जितना बड़ा सवाल ये है कि वो कब कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभालेंगे उतना ही ये भी भी कि वो कब सात फेरे लेंगे। पार्टी के साथ-साथ ये सवाल उनकी मां कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के लिए भी चिंता का सबब है।
सर्बानंद सोनोवाल
3 of 5
- फोटो : PTI
राहुल के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल। 54 साल के सर्बानंद सोनोवाल ने पिछले साल ही असम के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन पटनायक
4 of 5
ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस लिस्ट में शुमार हैं। लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जमे नवीन पटनायक ने राजनीति की शुरूआत में यह कहकर ही लोगों से वोट मांगे थे कि वह कुंवारे हैं और उनके साथ वंशवाद की कोई दिक्कत नहीं होने वाली। बहरहाल पटनायक 70 बसंत देख चुके हैं लेकिन शादी के लिए आज भी तैयार नहीं दिखाई देते।
विज्ञापन
मनमोहन लाल खट्टर
5 of 5
एक और मुख्यमंत्री कुंवारों की इस लिस्ट में हैं। नाम है मनमोहन खट्टर, जी हां हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर। 63 साल के खट्टर भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और खुद को पूरी तरह पार्टी के प्रति झोंक दिया। यही कारण है कि आज तक वह शादी के बारे में भी नहीं सोच पाए। शादी के सवाल पर अब वह मुस्करा भर देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।