वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय रथ तेजी से सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार को भी मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टीम ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराकर दो और अंक हासिल कर लिए।
टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिलाई विशाल जीत
विराट कोहली
टीम के मुखिया विराट कोहली ने एक बार फिर से साबित किया कि क्यों वो नंबर एक खिलाड़ी हैं। विराट ने मुश्किल में फंसी टीम को उबारते हुए टूर्नामेंट का अपना लगातार चौथा अर्द शतक पूरा किया। विराट ने मुश्किल विकेट पर संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 8 चौके की मदद से 72 रनों की पारी खेली।
अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर कीर्तिमान स्थापित करने वाले शमी को एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में मौका मिला और शमी ने फैसले को सही साबित किया।
शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 16 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान शमी ने गेल, होप, हेटमायर और आखिरी बल्लेबाज के रूप में ओशाने थॉमस का शिकार किया। शमी वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए दो मुकाबलों में 8 विकेट निकाल चुके हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपनी धीमी पारी के लिए आलोचनाओं का सामना करने वाले धोनी ने इस मैच में अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की नाबाद पारी खेली और विराट-हार्दिक के साथ एक मजबूत साझेदारी भी की।
टीम के स्टार गेंदबाज और योर्कर किंग बुमराह फिर से टीम के काम आए और अपनी तूफानी गेंदों से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खूब छकाया। बुमराह ने जबरदस्त और किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 1 मेडेन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट झटके। बुमराह ने 1.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए कैरेबियाई बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।