टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला सोमवार को माउंट मॉनगनुई में ही खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?
इन पांच जांबाजों ने गर्व से लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस के मौके पर न्यूजीलैंड को दी मात
रोहित शर्मा
'हिटमैन' रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में रोहित ने 96 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए।
शिखर धवन
नेपियर में खेले गए पहले मैच में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन ने इस मैच में भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 99 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपने बल्ले से 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। धोनी इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।