भारत ने दूसरे व ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से हराया था। कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 106 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी 347 रन पर घोषित की थी। दूसरी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच भारतीय तेज गेंदबाजों का पूरा बोलबाला रहा। भारतीय तेज गेंदबाजों के बांग्लादेशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। आइए जानते हैं गुलाबी टेस्ट में भारत की इस 'विराट' जीत के पांच हीरो कौन रहे?
इन पांच 'शेरों' के दम पर टीम इंडिया की 'गुलाबी' जीत, बांग्ला टाइगर्स को किया चारों खाने चित
विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान में इस मैच में 18 चौके की मदद से 136 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने गुलाबी टेस्ट में पहला और टेस्ट करियर का 27वां शतक लगाया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के 70 शतक हो गए हैं। वहीं, बतौर कप्तान विराटको नाम 41 शतक दर्ज हैं।
इशांत शर्मा
भारतीय तेज गेंदबाज इशंत शर्मा की जितनी तारीफ की उतनी कम है। वह इस पिक बॉल टेस्ट में मिलकार नौ विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किए। इशांत को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए इस ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही गुलाबी टेस्ट में पहला विकेट, पहला मेडन और पहला गेंद फेंकने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
उमेश यादव
इशांत के साथ उमेश यादव ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया। उमेश ने गुलाबी टेस्ट में कुल मिलाकर आठ विकेट चटकाए। पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में उमेश ने पांच विकेट चटकाए।
अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 69 गेंदों में सात चौके की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पिंक बॉल टेस्ट में रहाणे का यह पहला अर्धशतक था।