इंग्लैंड ने बुधवार को न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद इंग्लैंड अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने अपने 27 साल के इतिहास को बदला है। जी हां, इंग्लैंड ने 1992 के बाद से पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
इन पांच खिलाड़ियों के दम पर इंग्लैंड पहुंचा सेमीफाइनल में, कीवियों को 119 रन से रौंदा
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज की जितनी तारीफ की जाय उतनी कम है। इस बल्लेबाज ने विश्व कप में बैक टू बैक शतक जमाया है। भारत के खिलाफ भी बेयरस्टो ने 111 रन की शतकीय पारी खेली थी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 106 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेयरस्टो ने 99 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 106 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
जेसन रॉय
जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 123 रन की शतकीय साझेदारी हुई। जेसन रॉय ने 61 गेंदों में आठ चौके की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इयोन मॉर्गन
कप्तान इयोन मॉर्गन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 40 गेंदों में पांच चौके की मदद से 42 रन बनाए।
मार्क वुड
इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान वुड का इकॉनमी 3.77 का था।