भारतीय टीम को शनिवार के दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी। इस सीरीज में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। जिसे कोई भी टीम अपने साथ नहीं जोड़ना चाहती। वन-डे क्रिकेट में विश्व कप के लिहाज से देखें तो सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने सबसे अधिक बार विश्व कप पर कब्जा जमाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वन-डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक मुकाबले किस टीम ने गंवाए हैं।
आइए जानते हैं विश्व क्रिकेट कि उन पांच टीमों के बारे में जिन्होंने सबसे अधिक एकदिवसीय मुकाबले हारे हैं।
2 of 6
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की टीम एकदिवसीय मुकाबले गंवाने के मामले में पांचवे नंबर है। कीवी टीम ने अपना पहला वन-डे मैच 11 फरवरी 1973 को खेला था। इसके बाद से अभी तक न्यूजीलैंड की टीम 770 मुकाबले खेल चुकी है। इन में से उसे 350 मुकाबलों में उसे जीत मिली है और 373 मुकाबले कीवी टीम ने गंवाए हैं। वन-डे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का सर्वाधिक स्कोर 402 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 64 रन है।
3 of 6
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
शुरुआती दो विश्व कप चैंपियन रही वेस्टइंडीज ने अपना पहला वन-डे एकदिवसीय मैच 5 सितंबर 1973 को खेला था। तब से वेस्टइंडीज 819 वन-डे मुकाबले खेल चुकी है। इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज को 401 मुकाबलों में जीत और 378 मुकाबलों में हार मिली है। मुकाबले गंवाने के मामले में विंडीज की टीम चौथे नंबर पर है।
4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : social media
पाकिस्तान ने अपना पहला वन-डे मुकाबला 11 फरवरी 1973 को खेला था, और तब से पाकिस्तानी टीम 927 मुकाबले खेल चुकी है। इन मुकाबलों में पाकिस्तान को 486 मुकाबलों में जीत और 413 मुकाबलों में हार मिली। वन-डे में पाकिस्तान का सर्वाधिक स्कोर 389 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 54 रन रहा है।
1996 की वन-डे विश्वकप विजेता श्रीलंका वन-डे मैच गंवाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला सात जून 1975 को खेला था, और तब से श्रीलंकाई टीम ने 849 मुकाबले खेले हैं। इनमें से श्रीलंका को 386 मुकाबलों में जीत और 421 मुकाबलों में हार मिली है। वन-डे में श्रीलंका का सर्वाधिक स्कोर 443 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 43 रन है।