फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व की पांच टीमें जिन्होंने हारे हैं सबसे अधिक वन-डे मुकाबले, भारत का रिकॉर्ड है ऐसा

Sun, 09 Feb 2020 02:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 09 Feb 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Five Cricket Teams Who Lost Most matches in ODI International
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई
भारतीय टीम को शनिवार के दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी। इस सीरीज में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। जिसे कोई भी टीम अपने साथ नहीं जोड़ना चाहती। वन-डे क्रिकेट में विश्व कप के लिहाज से देखें तो सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने सबसे अधिक बार विश्व कप पर कब्जा जमाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वन-डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक मुकाबले किस टीम ने गंवाए हैं। आइए जानते हैं विश्व क्रिकेट कि उन पांच टीमों के बारे में जिन्होंने सबसे अधिक एकदिवसीय मुकाबले हारे हैं।
Five Cricket Teams Who Lost Most matches in ODI International
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड की टीम एकदिवसीय मुकाबले गंवाने के मामले में पांचवे नंबर है। कीवी टीम ने अपना पहला वन-डे मैच 11 फरवरी 1973 को खेला था। इसके बाद से अभी तक न्यूजीलैंड की टीम 770 मुकाबले खेल चुकी है। इन में से उसे 350 मुकाबलों में उसे जीत मिली है और 373 मुकाबले कीवी टीम ने गंवाए हैं। वन-डे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का सर्वाधिक स्कोर 402 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 64 रन है। 

Five Cricket Teams Who Lost Most matches in ODI International
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

शुरुआती दो विश्व कप चैंपियन रही वेस्टइंडीज ने अपना पहला वन-डे एकदिवसीय मैच 5 सितंबर 1973 को खेला था। तब से वेस्टइंडीज 819 वन-डे मुकाबले खेल चुकी है। इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज को 401 मुकाबलों में जीत और 378 मुकाबलों में हार मिली है। मुकाबले गंवाने के मामले में विंडीज की टीम चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Cricket Teams Who Lost Most matches in ODI International
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

पाकिस्तान ने अपना पहला वन-डे मुकाबला 11 फरवरी 1973 को खेला था, और तब से पाकिस्तानी टीम 927 मुकाबले खेल चुकी है। इन मुकाबलों में पाकिस्तान को 486 मुकाबलों में जीत और 413 मुकाबलों में हार मिली। वन-डे में पाकिस्तान का सर्वाधिक स्कोर 389 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 54 रन रहा है।

विज्ञापन
Five Cricket Teams Who Lost Most matches in ODI International
श्रीलंका क्रिकेट टीम

1996 की वन-डे विश्वकप विजेता श्रीलंका वन-डे मैच गंवाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला सात जून 1975 को खेला था, और तब से श्रीलंकाई टीम ने 849 मुकाबले खेले हैं। इनमें से श्रीलंका को 386 मुकाबलों में जीत और 421 मुकाबलों में हार मिली है। वन-डे में श्रीलंका का सर्वाधिक स्कोर 443 रन रहा है, और न्यूनतम स्कोर 43 रन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed