फाफ डुप्लेसी (62*) की बेहतरीन पारी की बदौलत आईपीएल सीजन-11 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराजइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से हराया। यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को संकट से निकाला हो। इससे पहले भी उनका बल्ला कई बार गेंदबाजों की हवा निकाल चुका है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वह बेहद अलग किस्म के इंसान हैं। नीली आखों वाले प्रोटियाज कप्तान का लाइफस्टाइल दुनिया के किसी भी क्रिकेटर से एकदम जुदा है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें...
क्रिकेट फैंस को शायद ही यह बात पता होगी कि डुप्लेसिस फंकी स्ट्रीट स्टाइल कपड़े पहनने के काफी शौकीन हैं। उनके साथी खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने भी एक बार उनके कपड़े पहनने के स्टाइल को लेकर काफी दिलचस्प बातें बताई थीं।
3 of 11
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : BCCI
डुप्लेसिस के पिता चाहते थे कि उनका बेटा एक रग्बी प्लेयर बने, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। बचपन से जवानी तक डुप्लेसिस खेल के दौरान कई बार बुरी तरह चोटिल हुए, लेकिन खेल के प्रति उनकी लगन और जज्बा कभी कम नहीं हुआ।
फाफ डुप्लेसिस खाने के बहुत बड़े शौकीन हैंl पार्टीज में कुछ भी नया ट्राई करने से डुप्लेसिस कभी नहीं चूकते। यह बात अलग है कि वह खाना खाने से ज्यादा बनाने का शौक रखते हैं। डुप्लेसिस के हाथ से बनी डिश खाने के लिए टीम के साथी भी काफी उत्सुक रहते हैं।
5 of 11
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स डुप्लेसिस के सबसे अच्छे दोस्त हैं। दोनों का याराना न सिर्फ मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी काफी लोकप्रिय है।