फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने खोले कई राज, कहा- धोनी और एबी संग आता है बल्लेबाजी का मजा, साथ ही बताया कारण

Fri, 03 Apr 2020 07:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Apr 2020 07:25 AM IST
विज्ञापन
Enjoy batting with MS Dhoni and AB de villiers says Virat Kohli in chat with Kevin peterson
विराट कोहली-केविन पीटरसन - फोटो : social media

भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि वह बल्लेबाजी के समय ऐसे जोड़ीदार के साथ ज्यादा लुत्फ उठाते हैं जिनकी रनिंग अच्छी हो और जिसके साथ तालमेल बढ़िया रहे। उन्होंने अपने पसंदीदा दो जोड़ीदारों में सीनियर साथी महेंद्र सिंह धोनी और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का नाम लिया।  



कोहली इन दिनों कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान घर पर हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ इंस्टाग्राम पर अनौपचारिक बातचीत की। पीटरसन ने उनसे बल्लेबाजी के साथ पसंदीदा साथी के बारे में पुछा तो कोहली ने धोनी और डीविलियर्स का नाम लिया। कहा कि इनके साथ बल्लेबाजी के समय बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही कहा कि वह अपने जीवन में कभी एबी डी विलियर्स के खिलाफ छींटाकशी नहीं करेंगे क्योंकि वह उनका काफी सम्मान करते हैं।

Enjoy batting with MS Dhoni and AB de villiers says Virat Kohli in chat with Kevin peterson
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

टेस्ट ने बनाया बेहतर इंसान
कोहली से जब पूछा गया कि कौन सा प्रारूप उनका सबसे पसंदीदा है तो उन्होंने बाकायदा पांच बार टेस्ट प्रारूप का नाम लिया। टेस्ट क्रिकेट के 86 मैचों में 27 शतकों सहित 7240 रन बनाने वाले बल्लेबाज का कहना है कि पांच दिवसीय प्रारूप को खेलने से वह बेहतर इंसान बन पाए क्योंकि इसमें आप जिंदगी की तरह चुनौतियों से नहीं भाग सकते। आप रन बनाओ या न बनाओ लेकिन दूसरे रन बना रहे हों तो आप ताली बजाओ (सराहना करो)। आप ड्रेसिंग रूम में लौट जाओ लेकिन उठो और अगले दिन फिर आओ। आपको दिनचर्या का पालन करना होता है, फिर आप चाहे इसे पसंद करो या नहीं।

अपने आक्रामक रवैये को लेकर भारतीय कप्तान का मानना है कि उनके लिए आक्रामकता लुत्फ उठाने का एक तरीका है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि सिर्फ कप्तान होने के कारण मुझे अपने रवैये में बदलाव करने की जरूरत है। जरूरी है कि मैं लुत्फ उठाऊं और इसके बाद रणनीति आती है।’

Enjoy batting with MS Dhoni and AB de villiers says Virat Kohli in chat with Kevin peterson
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट - फोटो : पीटीआई

केविन की बात पर हंस पड़े किंग कोहली
शानदार टेस्ट क्रिकेटर रहे पीटरसन ने चार दिवसीय टेस्ट के विचार को खारिज करने के लिए कोहली की सराहना की। पीटरसन ने कहा, ‘मुझे विचार-विमर्श के लिए बुलाया गया और मैंने उन्हें कह दिया कि अगर विराट कोहली नहीं चाहता कि चार दिवसीय टेस्ट हो तो ऐसा नहीं होगा।’ पीटरसन की यह बात सुनकर कोहली भी हंसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Enjoy batting with MS Dhoni and AB de villiers says Virat Kohli in chat with Kevin peterson
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

दाढ़ी में ही अच्छा लगता हूं  
पीटरसन ने प्रशंसकों की ओर से भी सवाल पूछे जिसमें कोहली ने कहा कि वह अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की जगह क्रिस्टयानो रोनाल्डो को ज्यादा पसंद करते हैं। दाढ़ी रखने के बारे में कहा, बिना शेव के अच्छा नहीं लगता। क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हा 2011 विश्व कप जीत और सबसे खराब दौरे में 2014 के इंग्लैंड टूर का नाम लिया जब उन्हें लगने लगा था कि विफलता से बचा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
Enjoy batting with MS Dhoni and AB de villiers says Virat Kohli in chat with Kevin peterson
Ms Dhoni-Virat Kohli - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने मशहूर कर दिया चीकू नाम 
पीटरसन ने सीधा सवाल किया कि आपका नाम चीकू कैसे पड़ा। सवाल सुनते ही कोहली खिलखिला उठे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धोनी ने मेरे इस नाम को मशहूर कर दिया। धोनी विकेट के पीछे से अक्सर विराट को चीकू नाम से बुलाते थे। कोहली ने बताया कि मुझे चीकू नाम रणजी टीम के कोच अजित चौधरी ने दिया। एक शाम में पास ही में नए हेयर सैलून से बाल कटाकर नए लुक में आया। मैंने सबसे पूछा कि यह कैसा लग रहा है तो चौधरी ने कहा कि तुम चीकू लग रहे हो। तभी से यह नाम पड़ गया और मुझे बुरा भी नहीं लगता। पीटरसन ने अपने अनुभव भी बताए और कहा कि मुझे भी लोग अक्सर पीटर-पीटर कहकर बुलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed