फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: इंग्लैंड को लगा एक और झटका, कप्तान मोर्गन के बाद अब ये तेज गेंदबाज भी चोटिल

Sun, 26 May 2019 02:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 May 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
England pacer mark wood injured during warm up match against australia
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social media

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड की टीम के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विश्व कप की शुरुआत में अब बस चंद दिन बाकी हैं लेकिन इंग्लैंड टीम अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुश्किल में आ गई है।



 

England pacer mark wood injured during warm up match against australia
इयोन मोर्गन - फोटो : pti

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होकर अस्पताल चले गए। इंग्लैंड के लिए चिंता की बाद इसलिए भी है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले टीम के कप्तान मोर्गन भी चोटिल हो गए हैं।

England pacer mark wood injured during warm up match against australia
मार्क वुड - फोटो : getty

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें आधे मैच के बाद ही स्कैन कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। वुड को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल 3.1 ओवर करने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। वुड के बाएं पांव में दर्द है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
England pacer mark wood injured during warm up match against australia
Mark Wood

वह टखने की चोट से पहले भी परेशान भी रहे हैं। इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यही है कि वह दौड़कर पविलियन लौटे थे। इसके बाद वह स्कैन के लिए अस्पताल गए और मैच में आगे नहीं खेल पाए। इंग्लैंड ने यह मैच 12 रन से गंवाया। 

विज्ञापन
England pacer mark wood injured during warm up match against australia
जोस बटलर - फोटो : getty

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘देखते हैं कि सुबह उसकी स्थिति कैसी रहती है। यह उसके लिए चिंता का विषय हो सकता है। हम उसके लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed