रविवार का दिन इंग्लैंड क्रिकेट और बेन स्टोक्स के लिए ऐतिहासिक था। 5 मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराकर सभी को हैरान कर दिया था। मैच में एक वक्त इंग्लैंड की टीम हार के कगार पर खड़ी थी और किसी को भी उनके जीतने की उम्मीद नहीं थी।
2 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
मैच की पहली पारी में मात्र 67 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 359 रनों के लक्ष्य का पीछा कर मैच जीतना किसी भी चमत्कार से कम नहीं था। और इस चमत्कार के पीछे थे इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले बेन स्टोक्स, जिन्होंने अपने नाबाद शतकीय पारी से पूरे मैच का रूख मोड़ दिया।
3 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन इस अविश्वसनीय पारी के बावजूद स्टेडियम में मौजूद इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस ने उन्हें जूते दिखाए। दरअसल 50 गेंदों पर अपना खाता खोलने वाले बेन स्टोक्स ने जब अपना महत्वपूर्ण अर्धशतक पूरा किया तब बार्मी आर्मी ने उन्हें जूते दिखाते हुए गाना शुरू कर दिया।
4 of 5
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
यहां पर जूते दिखाने का मतलब स्टोक्स की आलोचना करना नहीं था, बल्कि उनका सपोर्ट करना था। इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने एक नए प्रयोग के तहत ऐसा शुरू किया है। उन्होंने गाना गाते हुए कहा, 'अगर आप बेन स्टोक्स से प्यार करते हो तो जूते उतारो'। इसके बाद देखते-देखते स्टेडियम में मौजूद इंग्लैंड क्रिकेट फैंस ने अपने-अपने जूते उठाकर स्टोक्स को दिखाना शुरू कर दिया।
5 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिए हुए 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के 286 रन पर 9 विकेट गिर गए थे। उस वक्त इंग्लैंड की जीत के लिए 73 रन और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 1 विकेट की जरुरत थी। लेकिन बेन स्टोक्स ने जैक लीच के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए ताबड़तोड़ 76 रनों की साझेदारी की और इंग्लैंड को चमत्कारिक जीत दिलाने में सफल रहे।