{"_id":"5ad745454f1c1b54098b5344","slug":"dwayne-bravo-falling-in-love-with-former-miss-india-natasha-suri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व मिस इंडिया की अदाओं पर क्लीन बोल्ड हुए ड्वेन ब्रावो, Photo हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व मिस इंडिया की अदाओं पर क्लीन बोल्ड हुए ड्वेन ब्रावो, Photo हुआ वायरल
चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलने वाले धांसू ऑलराउंड और कैरीबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इन दिनों अफेयर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। खास बात यह है कि जिस लड़की के साथ उनके अफेयर की खबरें आ रही हैं वह एक भारतीय है और मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं।
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो का उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रेजिमा रामजित से इसी साल ब्रेक अप हुआ था। इसके बाद ब्रावो अपना ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर लगाना चाहते थे, लेकिन तभी उनकी मुलाकात भारतीय सुंदरी से हुई और दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे।
3 of 5
bravo natasha suri ipl
यह हसीन इंडियन लेडी कोई और नहीं बल्कि मिस इंडिया रह चुकी नताशा सूरी हैं। मीडिया में चल रही खबरों को अगर सही माने तो ब्रावो 2006 की मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा सूरी को डेट कर रहे हैं। नताशा सूरी ने ड्वेन ब्रावो के साथ अपनी एक तस्वीर खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bravo natasha suri
स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रावो और नताश को एक साथ कॉफी शॉप में देखा गया था। इसके अलावा नताशा को कई बार स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान सीएसके को चीयर अप करते भी देखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
dwayne bravo
गौरतलब है कि ब्रावो ने आईपीएल सीजन-11 के ओपनिंग मैच में 30 गेंद में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली थी और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।