रणजी ट्रॉफी 2019 के एक मुकाबले में कर्नाटक और तमिलनाडु की टीम आमने-सामने थी। मैच के बाद गुरुवार को दिनेश कार्तिक करुण नायर से भिड़ गए। अंपायर्स और मैच रैफरी ने बीचबचाव कर कार्तिक को शांत किया। कर्नाटक रणजी टीम के टि्वटर हैंडल पर घटना के बारे में विस्तार से बताया गया है। मैच के बाद तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर ने कहा कि कार्तिक कर्नाटक के खिलाड़ियों की अत्यधिक अपील के कारण गुस्सा हो गए। हालांकि एक वजह यह भी हो सकती है कि तमिलनाडु को इस सीजन में कर्नाटक से लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। जिसमें से दो खिताबी मुकाबले में तमिलनाडु को हार झेलनी पड़ी थी।
मैच के बाद भिड़े भारतीय खिलाड़ी, हार से झल्लाए दिनेश कार्तिक ने ड्रेसिंग रूम के सामने निकाली भड़ास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 13 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन