फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dinesh Karthik: 'फ्लॉप फिल्म जो पसंद है', इस ट्रेंड में शामिल हुए दिनेश कार्तिक, शाहरुख की इस मूवी का लिया नाम

Sat, 19 Aug 2023 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Aug 2023 03:10 PM IST
सार

भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी सोशल मीडिया के एक ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी उस फिल्म का नाम बताया है जो फ्लॉप हो चुकी है, लेकिन उन्होंने चोरी-छिपके देखी और उन्हें काफी पसंद आई।

विज्ञापन
Dinesh Karthik: 'Flop film which i loved', Dinesh Karthik join this trend, name Shahrukh khan film Fan
दिनेश कार्तिक को शाहरुख खान की यह फ्लॉप फिल्म पसंद आई है - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उस पर इन दिनों एक 'ट्रेंड' काफी चर्चा में है। इस ट्रेंड में लोगों को उस फिल्म का नाम बताना है, जो फ्लॉप हो चुकी है, लेकिन उन्हें पसंद है। इस ट्रेंड में अब भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी उस फिल्म का नाम बताया है जो फ्लॉप हो चुकी है, लेकिन उन्होंने चोरी-छिपके देखी और उन्हें काफी पसंद आई। कार्तिक ने इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का नाम लिया। कार्तिक ने बताया कि कैसे क्रिटिक्स के निशाने पर रहने वाली फिल्म 'फैन' ने उनके दिल में एक खास जगह बनाई।

Dinesh Karthik: 'Flop film which i loved', Dinesh Karthik join this trend, name Shahrukh khan film Fan
फैन मूवी में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- एक फ्लॉप फिल्म जो सीक्रेटली मुझे काफी पसंद है। फैन को IMDb पर 10 में 6.9 रेटिंग मिली है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 182.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में इसने 116.81 करोड़ रुपये और विदेशों में 65.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है, जबकि उनके साथ कटरीना कैफ भी मौजूद हैं। 
Dinesh Karthik: 'Flop film which i loved', Dinesh Karthik join this trend, name Shahrukh khan film Fan
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कार्तिक फिलहाल भारतीय टीम के प्लान में नहीं हैं। पिछले साल टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद से उन्होंने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। 38 वर्षीय खिलाड़ी का आईपीएल 2023 सीजन भी बेहद खराब रहा था। वह इस सीजन में 11.67 की मामूली औसत से 140 रन बनाए थे। ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि आरसीबी उन्हें अगले सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है। कार्तिक फिलहाल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Karthik: 'Flop film which i loved', Dinesh Karthik join this trend, name Shahrukh khan film Fan
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 242 मैच खेले हैं और 25.81 की औसत से 4516 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च आईपीएल स्कोर नाबाद 97 रन है। भारत के लिए उन्होंने 26 टेस्ट, 94 वनडे और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं, जिसमें सभी प्रारूपों को मिलाकर तीन हजार से अधिक रन बनाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed