{"_id":"64e06da20e11e055dc0813e9","slug":"last-railway-station-of-india-anyone-can-go-other-country-by-road-from-here-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Indian Railways: भारत के इस रेलवे स्टेशन से पैदल ही जा सकते हैं विदेश, जानिए इसके बारे में...
Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत का आखिर रेलवे स्टेशन कौन सा है? हालांकि इसको लेकर कभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कुछ रेलवे स्टेशन देश की सीमा के पास स्थित हैं। इन रेलवे स्टेशनों से आसानी से विदेश जाया जा सकता है।
भारत का एक रेलवे स्टेशन ऐसा है, जहां से आप पैदल भी विदेश जा सकते हैं। बिहार में एक रेलवे स्टेशन स्थित है, जिससे नेपाल काफी नजदीक है। यहां से आप उतरकर पैदल भी विदेश की यात्रा कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल में भी एक इसी तरह का रेलवे स्टेशन है। आइए जानते हैं कि आखिर यह रेलवे स्टेशन बिहार में कहां पर स्थित है?
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : Istock
बिहार के अररिया जिले में यह रेलवे स्टेशन मौजूद है, जिसका नाम जोगबनी है। इसको देश के आखिरी स्टेशन के रूप में माना जाता है। इस रेलवे स्टेशन से नेपाल की दूरी नाम मात्र की है। यह इतना पास है कि यहां से पैदल ही नेपाल जा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि भारत के लोगों को नेपाल जाने के लिए वीजा या पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इस स्टेशन से आपके हवाई जहाज का खर्च भी बच सकता है।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Istock
इस स्टेशन से भी पहुंच सकते हैं विदेश
पश्चिम बंगाल में भी एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे देश के आखिरी स्टेशन के रूप में देखा जाता है। दक्षिण भारत में देश की समुद्री सीमा की शुरुआत जहां से होती है, वहां के एक स्टेशन को भी देश का आखिरी स्टेशन माना जाता है।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के हबीबपुर इलाके में आखिरी सीमांत रेलवे स्टेशन है जिसका नाम सिंहाबाद है। किसी समय कोलकाता और ढाका के बीच यह स्टेशन सम्पर्क स्थापित करने का काम करता था।
यहां से होकर कई यात्री ट्रेनें जाती थीं, लेकिन वर्तमान में यह स्टेशन वीरान पड़ा है। यहां पर कोई यात्री ट्रेन नहीं रुकती है, जिसकी वजह से यह जगह एक वीरान है। सिर्फ मालगाड़ियों के ट्रांजिट के लिए इस रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल किया जाता है। यह रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के जमाने का है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।