पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास 30 मई से ब्रिटेन में शुरू में हो रहे विश्व कप को जीतने का बेहतरीन मौका है।
2 of 5
दिलीप वेंगसरकर
- फोटो : file photo
भारत पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वेंगसरकर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, 'भारत के पास विश्व कप जीतने का बेहतरीन मौका है। कम से कम सेमीफाइनल तक वे जरूर जाएंगे लेकिन फाइनल के बारे में मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। लेकिन हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वे सभी फॉर्म में हैं।'
3 of 5
Dilip Vengsarkar
- फोटो : file photo
वेंगसरकर मुंबई टी-20 लीग के मेंटोर हैं। मुंबई क्रिकेट संघ ने आज इसके दूसरे सत्र के शुरुआत की घोषणा की जो 14 मई से होगा। इस अवसर पर लीग के दूत सचिन तेंदुलकर और मेंटोर सुनील गावस्कर भी उपस्थित थे। तेंदुलकर ने भी लीग की प्रशंसा की।
4 of 5
team india
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'टी20 मुंबई लीग जल्द ही ऐसा लीग बनने जा रहा है जिसमें देश भर के अधिकतर खिलाड़ी भाग लेना चाहेंगे। कई वर्षों से जिस तरह से मुंबई रणजी ट्राफी टीम प्रदर्शन करती रही है, उसे देखकर अगर खिलाड़ियों को किसी पसंदीदा टीम चुनने का मौका दिया जाता तो वे मुंबई रणजी टीम का हिस्सा बनना चाहते थे क्योंकि यहां की क्रिकेट अलग तरह की है और हर कोई इसका हिस्सा बनना चाहता है।'
5 of 5
सुनील गावस्कर
- फोटो : file photo
गावस्कर ने आयोजकों से आईपीएल नीलामी से पहले लीग का आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'शिवम दुबे को मुंबई टी20 लीग में खेलने के बाद आईपीएल अनुबंध मिला। सूर्यकुमार यादव को भी अच्छा अनुबंध मिला और मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी इस लीग में कुछ नयी प्रतिभाएं सामने आएंगी जिन्हें अगले सत्र में आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी टीमों से जोड़ना चाहेंगे।'