{"_id":"5b8f8dbb867a5548201cee7a","slug":"dilip-vengsarkar-believes-rohit-sharma-should-get-chance-in-test-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नल ने लगाई 'विराट ब्रिगेड' को फटकार, बोले- रोहित को न लेना सबसे बड़ी गलती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कर्नल ने लगाई 'विराट ब्रिगेड' को फटकार, बोले- रोहित को न लेना सबसे बड़ी गलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया एक बार फिर विदेश में सीरीज हारी और अब दोबारा चर्चा का विषय रोहित शर्मा बन गए हैं। क्या दाएं हाथ के बल्लेबाज को सीमित ओवर प्रारूप में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में जगह मिलना चाहिए? इस पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि मुंबई के बल्लेबाज को टीम इंडिया में होना चाहिए।
2 of 6
शिखर धवन
टीम इंडिया का मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 'विराट ब्रिगेड' का शीर्षक्रम बुरी तरह बिखरा। शिखर धवन, केएल राहुल और मुरली विजय का बल्ला खामोश रहा। टीम प्रबंधन ने भी इन्हीं तीन खिलाड़ियों में से बदलाव करके चार मैच खेले। मगर एक भी बल्लेबाज सफल नहीं हुआ। धवन को दूसरे टेस्ट में बाहर करके तीसरे में दोबारा मौका दिया। वहीं विजय को अंतिम दो टेस्ट में टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह पृथ्वी शॉ पर भरोसा जताया गया।
3 of 6
Dilip Vengsarkar
वेंगसरकर भी टीम इंडिया के बल्लेबाजी प्रदर्शन से बेहद निराश हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को शामिल नहीं करने पर टीम इंडिया सहित चयनकर्ताओं पर भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों में विदेशी पिचों पर खेलते समय तकनीकी शैली का अभाव नजर आ रहा है। ऐसे में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहिए, जिसमें रोहित शर्मा एकदम फिट बैठते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिलीप वेंगसरकर
कर्नल के हवाले से छपी खबर के मुताबिक, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज के लिए शामिल नहीं करके टीम इंडिया ने बहुत बड़ी गलती की है। मुझे लगता है कि रोहित को टीम से बाहर इसलिए किया गया क्योंकि टेस्ट में उनका प्रदर्शन निरंतर नहीं था। मगर स्ट्रोक खेलने की उनकी क्षमता बेहतरीन है। इंग्लैंड की पिचों पर रक्षात्मक अंदाज में खेलने वाले बल्लेबाज जिस तरह खेल रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली के लिए रोहित शर्मा सबसे बेहतर विकल्प बन सकते थे।'
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
वेंगसकर ने चयनकर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा, 'रोहित शर्मा को नहीं सिलेक्ट करने पर ऐसा लगा कि किसी ने अपना दिमाग नहीं लगाया कि इंग्लिश परिस्थितियों में कौन सफल होगा और बैक-अप प्लान के लिए कौन तैयार होगा। बता दें कि रोहित शर्मा का इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें शामिल नहीं किया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।