पंजाब की टीम सोमवार को जब दिल्ली का सामना करने उतरेगी तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के नायक रहे कागिसो रबाडा की यॉर्कर गेंद का सामना कैसे करते हैं। इंडियन टी-20 लीग में जब दिल्ली-पंजाब में आमने-सामने होंगे तो दोनों टीम जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं इस मैच में कैसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन...
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : Social media
ओपनर
पिछले मैच में 99 रन की धांसू पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पृथ्वी शॉ, शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 55 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 99 रन बनाए थे, लेकिन धवन सिर्फ 16 रन बनाकर डगआउट पहुंच गए थे।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
मिडिल ऑर्डर
कप्तान श्रेयस अय्यर, कॉलिन इनग्राम और ऋषभ पंत जैसे तूफानी बल्लेबाज इस टीम की मध्यमक्रम बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। पिछले मैच में जरूर पंत का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन मुंबई के खिलाफ उनकी तेज तर्रार पारी यह बताती है कि वो कितनी तेज से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में माहिर हैं।
ऑलराउंडर
दिल्ली के पास हनुमा विहारी के रूप में शानदार खिलाड़ी है। पंजाब के खिलाफ हनुमा को छठे नबर पर बल्लेबाज करने भेजा जा सकता है। वह गेंदबाजी में स्पिन डिपार्टमेंट को भी सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं। वह अपनी फिरकी के जाल में पंजाब के बल्लेबाजों को फंसाते नजर आ सकते हैं।
5 of 5
rabada
- फोटो : social media
बॉलिंग
कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और हर्षल पटेल टीम के फास्ट बॉलिंग अटैक को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा दिल्ली के पास अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा भी हैं। चंडीगढ़ में होने वाले इस मुकाबले में कप्तान अय्यर अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर संदीप लामिछाने को भी मौका दे सकते हैं।