आज के समय में टीम इंडिया में ढेरों सितारे सरीखे क्रिकेटर हैं, लेकिन लाला अमरनाथ संभवतः ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट का पहला हीरो माना जा सकता है। आज उनकी 16वीं पुण्यतिथी है। उनका जन्म 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था और उन्होंने अंतिम सांस 88 साल की उम्र में 5 अगस्त 2000 को ली थी।
लाला जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार पाकिस्तान को हराया था
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित भी। 1936 में इंग्लैंड के दौरे पर गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस भेज दिया था। इस महान क्रिकेटर की पुण्यतिथी पर पढ़ें उनके क्रिकेट जीवन से जुड़ी 7 बेहद दिलचस्प बातें।
लाला जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार पाकिस्तान को हराया था
लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक शतक मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 17 दिसंबर 1933 को लगाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेली। हालांकि दूसरी पारी में खेली गई उनकी शतकीय पारी टीम को हार से बचा नहीं सकी। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
लाला जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार पाकिस्तान को हराया था
लाला न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वह गजब के गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटके थे। साथ ही 3 बार 4-4 विकेट भी निकाले।
लाला जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार पाकिस्तान को हराया था
5 of 9
भारत और पाकिस्तान के बीच 1952 में खेली गई सीरीज की एक तस्वीर
- फोटो : Getty
लाला अमरनाथ बाद में स्वतंत्र भारत की क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने और उनकी अगुवाई में ही भारत 1952-53 में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीत सका था। भारत ने 2-1 से यह सीरीज जीती थी पाकिस्तान के खिलाफ।