{"_id":"5abc9a9b4f1c1bf5298b47be","slug":"david-warner-steve-smith-and-cameron-bancroft-will-play-for-club-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरोप साबित होते ही लुट गए वॉर्नर-स्मिथ, पैसों के लिए अब यह करना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आरोप साबित होते ही लुट गए वॉर्नर-स्मिथ, पैसों के लिए अब यह करना होगा
Thu, 29 Mar 2018 01:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्मिथ-वॉर्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंद लग गया है। वहीं इस मामले में तीसरे दोषी कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है। इस दौरान यह खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
2 of 5
स्मिथ और वॉर्नर
- फोटो : file
इतना ही नहीं बॉल टेंपरिंग विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स का नाम सामने आने के बाद बोर्ड के टॉप स्पॉन्सर्स 'मैगलन' ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से समझौता तोड़ दिया है। इससे सीए को बड़ा नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही दोषी खिलाड़ियों के लिए भी यह कम नुकसान की बात नहीं है। एक और कंपनी एएसआईसीएस ने भी डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ अपने करार का अंत कर दिया है।
3 of 5
david warner
इसके अलावा स्मिथ और वॉर्नर को आईपीएल में खेलने के लिए 12-12 करोड़ रुपए मिलने वाले थे। घरेलू क्रिकेट बोर्ड से भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें 20-20 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। इस तरह दोनों को 32 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
david warner
इतना नुकसान झेलने के बाद आने वाले समय में इन खिलाड़ियों को बड़े वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसे बुरे दौर में इन तीनों खिलाड़ियों के लिए क्लब क्रिकेट एक उम्मीद बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : file
दरअसल ये तीनों क्रिकेटर अभी भी क्लब क्रिकेट खेल सकेंगे। साथ ही तीनों खिलाड़ियों को कम्युनिटी क्रिकेट में 100 घंटे तक स्वैच्छिक सेवा भी करनी होगी। कहीं न कहीं ये तीनों खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। क्लब क्रिकेट खेलकर ये तीनों न सिर्फ खेल से जुड़े रहेंगे, बल्कि थोड़ी बहुत रकम भी जुटा पाएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।