फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इंडिया के मैच से पहले अस्पताल पहुंचा भारतीय मूल का गेंदबाज, वॉर्नर के शॉट पर सिर में लगी गेंद

Sun, 09 Jun 2019 05:39 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jun 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
David warner shot hit indian origin bowler during net session before india match in world cup
डेविड वार्नर - फोटो : अमर उजाला

रविवार को वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। लंदन में होने वाले इस मुकाबले में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। दिग्गजों से भरी दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक होने के पूरे आसार हैं।



हालांकि इस बड़े मुकाबले से पहले शनिवार को उस वक्त हर कोई परेशान हो गया जब नेट प्रैक्टिस के दौरान डेविड वॉर्नर की एक तेज शॉट गेंदबाज के सिर पर लगी।
 

David warner shot hit indian origin bowler during net session before india match in world cup
डेविड वार्नर - फोटो : social media

शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम नेट प्रैक्टिस कर रही थी, उसी वक्त भारतीय मूल के ब्रिटिश गेंदबाज जय किशन ने वॉर्नर को गेंद फेंकी जिसपर वॉर्नर ने एक तेज ड्राइव लगाया जिसे रोकने के चक्कर में गेंद सीधा जय किशन के सिर से जा टकराई।
 

David warner shot hit indian origin bowler during net session before india match in world cup
वार्नर - फोटो : social media

इसके बाद जय दर्द से कराहते हुए फिल्ड पर ही गिर गया, ये देख वॉर्नर समेत हर कोई परेशान हो गया और तुरंत नेट प्रैक्टिस को रोककर मेडिकल टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
David warner shot hit indian origin bowler during net session before india match in world cup
वार्नर - फोटो : social media

जल्दी ही मेडिकल टीम की मदद से जय किशन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें स्वस्थ बताया गया। हालांकि उन्हें 24 घंटे के लिए डॉक्टरों की देख-रेख में अस्पताल में ही रखा गया है।
 

विज्ञापन
David warner shot hit indian origin bowler during net session before india match in world cup
डेविड वार्नर - फोटो : social media

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच के मुताबिक 'इस हादसे के बाद डेविड वॉर्नर परेशान हो गए थे और हर कोई चिंता में था लेकिन मेडिकल टीम ने अच्छा काम किया और जल्दी से जल्दी जय का इलाज किया गया। उम्मीद है कि वो जल्दी ही ठीक होकर वापस फिल्ड पर लौटेगा।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed