फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में राशिद खान को नहीं मिली गेंदबाजी की इजाजत, वजह आई सामने

Sun, 09 Jun 2019 03:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jun 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
Rashid khan injured while batting didnt bowl against new zealand in world cup match
राशिद खान - फोटो : social media

शनिवार को वर्ल्ड कप में दो मुकाबले खेले गए। टॉन्टन में खेले गए 13वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने थी जिसमें अफगानिस्तान को शिकस्त झेलनी पड़ी।



न्यूजीलैंड की मजबूत टीम और अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई। एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को 7 विकेटों से हराकर दो अंक हासिल कर लिए।
 

Rashid khan injured while batting didnt bowl against new zealand in world cup match
rashid khan - फोटो : amar ujala

मैच में अफगानिस्तान की टीम अपने तूफानी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के बिना उतरी, साथ ही मिस्ट्री स्पिनर मुजीब को भी प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी अफगानी टीम को अपने स्टार गेंदबाज राशिद खान का साथ भी नहीं मिला।

Rashid khan injured while batting didnt bowl against new zealand in world cup match
rashid khan

दुनिया के सर्वश्रेष्ट स्पिनरों में शामिल और ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर के गेंदबाज राशिद खान अहम मुकाबले में एक ओवर की गेंदबाजी भी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashid khan injured while batting didnt bowl against new zealand in world cup match
राशिद खान चोटिल - फोटो : अमर उजाला

दरअसल बल्लेबाजी करते वक्त राशिद के सिर में गेंद लगने की वजह से वो असहज हो गए और काफी देर बाद स्टेडियम के बाहर गए। बाद में उनका टेस्ट किया गया और फिर उन्हें गेंदबाजी करने और मैच में खेलने से मना कर दिया गया।

विज्ञापन
Rashid khan injured while batting didnt bowl against new zealand in world cup match
राशिद खान - फोटो : social media

बता दें कि लोकी फर्ग्यूसन ने 34वें ओवर की चौथी गेंद पर 138 की रफ्तार से गेंद डाली जिसे बाउंसर समझकर राशिद खान ने झुकने का प्रयास किया लेकिन गेंद उठी नहीं और सीधा उनके हेलमेट पर जाकर लगी और फिर स्टंप से टकरा गई।

इसके बाद जहां एक तरफ राशिद खान शून्य पर आउट हुए वहीं चोट की वजह से पूरे मैच से बाहर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed