{"_id":"5df4c4358ebc3e88110a3ee8","slug":"david-warner-becomes-12th-australian-to-smash-7000-runs-in-test-and-breaks-don-bradman-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvNZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvNZ: डेविड वॉर्नर ने तोड़ा ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। वह ब्रैडमैन से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में आगे निकल गए हैं। पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में अपने सात हजार रन पूरे कर लिए।
2 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा करने वाले वॉर्नर 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट में 6996 रन बनाए थे। वॉर्नर ने उन्हें पछाड़ दिया। डेविड वॉर्नर सबसे तेज सात हजार टेस्ट रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बन गए। वॉर्नर ने यह कारनामा 81 टेस्ट की 151 पारियों में किया। सबसे तेज सात हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम दर्ज है।
3 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ ने महज 126 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। मैथ्यू हेडन ने 142, रिकी पोंटिंग ने 145 और माइकल क्लार्क ने 149 पारियों में अपने सात हजार टेस्ट रन पूरे किए थे। टेस्ट क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले वार्नर 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, डेविड बून, ग्रेग चैपल, स्टीव वॉ, मार्क वॉ, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क और स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर्नर ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन की शानदार पारी खेली थी। एक साल के बैन के बाद लौटे वॉर्नर के लिए मैदान पर वापसी बेहद ही मुश्किल रही है। एशेज में पूरी तरह से वह असफल रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की और जमकर रन बटोरे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।