फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वार्नर ने IPL में हासिल किया खास मुकाम, लगातार छठे सीजन में बनाए 500 से अधिक रन

Wed, 04 Nov 2020 09:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
David Warner achieved special achievement in IPL, scored more than 500 runs in sixth consecutive season
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आईपीएल में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में वार्नर ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने इस सीजन में भी 500 रनों के आंकड़े को पार किया। इसी के साथ ही वार्नर आईपीएल के लगातार छह सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज बन गए। आईपीएल के इतिहास में कोई भी दूसरा बल्लेबाज लगातार छह सीजन में 500 रन नहीं बना पाया है।

David Warner achieved special achievement in IPL, scored more than 500 runs in sixth consecutive season
डेविड वॉर्नर

शारजाह में खेले गए मुकाबले में वार्नर ने 58 गेंदों में नाबाद रहते हुए 85 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर का यह इस सीजन का चौथा और आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक था। इतना ही नहीं अपनी इस पारी के बाद वे इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो गए।

David Warner achieved special achievement in IPL, scored more than 500 runs in sixth consecutive season
डेविड वार्नर - फोटो : PTI

वार्नर अभी तक इस सीजन में 14 मैचों में 44 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 529 रन बना चुके हैं। वहीं बात करें उनके पिछले पांच सीजन की तो वार्नर ने साल 2014 में पहली बार आईपीएल में 500 रनों के आंकड़े को छुआ था। उन्होंने उस समय 14 मैचों में 48 की औसत से 528 रन बनाए थे। इसके बाद वार्नर नहीं रुके और फिर 2015 में 562 रन, 2016 में 848 रन, 2017 में 641 रन, 2019 में 692 रन बनाए। 2018 में वे बैन की वजह से आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner achieved special achievement in IPL, scored more than 500 runs in sixth consecutive season
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई

वार्नर ने 2009 से आईपीएल में खेलना शुरू किया था और तब से लगातार खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 140 मैचों में 43.26 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 5235 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed