{"_id":"5a02f5224f1c1b156b8b4806","slug":"dav-whatmore-supports-dhoni-by-saying-he-has-match-winner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेव व्हाटमोर भी धोनी के पक्ष में खड़े हुए, दिया यह बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेव व्हाटमोर भी धोनी के पक्ष में खड़े हुए, दिया यह बड़ा बयान
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
एमएस धोनी की दो लोग आलोचना करते हैं तो इसके तुरंत बाद धोनी के पक्ष में दस लोग खड़े दिखते हैं। राजकोट में धीमी पारी खेलने की वजह से वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की आलोचना की तथा वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें पहली गेंद से ही तेज बल्लेबाजी करने की सलाह दी। पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने भी धोनी के टीम में बने रहने पर सवाल उठाए थे।
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
तिरुवनंतपुरम में मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने धोनी के अलोचकों को करारा जवाब देते हुए धोनी की क्रिकेट क्षमता की खुले दिल से प्रशंसा की है। शास्त्री और कोहली के अलावा अब धोनी के पक्ष में क्रिकेट की एक और बड़ी हस्ती खड़ी हो गई है।
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
63 वर्षीय केरल क्रिकेट टीम के कोच डेव व्हाटमोर ने धोनी के समर्थन में कहा है कि धोनी को अभी क्रिकेट खेलते रहना चाहिए। वह मैच विनर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते हैं। व्हाटमोर एक समय टीम इंडिया का कोच बनने की रेस में थे। फिलहाल वह केरल क्रिकेट टीम के कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट एंड धोनी
ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टेस्ट मैच तथा महज एक वन डे खेलने वाले डेव व्हाटमोर ने कहा कि अगर धोनी पहली गेंद से हिट करने को सोचें तो इसमें उनके आउट होने की संभावन बढ़ जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि धोनी ने भारत के लिए बहुत मैच जिताए हैं। जब समय आएगा तो स्वयं धोनी अपने बारे में विचार करेंगे। क्रिकेट में एक खिलाड़ी की जगह दूसरा खिलाड़ी आता है। पर यह समय के आधार पर होता है। एक मैच में नाकाम रहने से उनके पूरे करियर को आप बेकार नहीं कह सकते। हारना कोई नहीं चाहता। लेकिन खेल में हार मिलना भी तय है।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
श्रीलंका के आगामी भारत दौरे पर व्हाटमोर ने कहा कि भारत को उसी की सरजमीं पर हराना काफी मुश्किल चुनौती है। श्रीलंका का भारत दौरा काफी कठिनाई भरा होगा। उसे हराने के लिए किसी भी टीम को विश्व स्तर की क्रिकेट खेलनी होगी।