टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वेट की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। उनका प्यार कोहली की शादी के बाद भी जारी है। इस बात का प्रमाण यह है कि उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करके लिखा है कि वह आईपीएल के दौरान स्टेडियम में बैठकर विराट कोहली के लिए चैयर करना चाहती हैं।
बढ़ेंगी अनुष्का की मुसीबतें, विराट कोहली के लिए इस दीवानी ने बनाया स्पेशल प्लान
दरअसल इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अगले सप्ताह भारत आ रही है। इस बात की जानकारी देते हुए वेट ने लिखा, 'मैं अगले हफ्ते अपनी टीम के साथ भारत आ रही हूं और अब मुझसे इंतजार नहीं हो पा रहा है। भारत खेलने के लिहाज से मेरे सबसे पसंदीद जगहों में से एक है।'
Can’t wait to fly out to India next week & get back out there with the girls! 🏏 🇮🇳✈️ One of my favourite places to play 😄 https://t.co/twVkdoaa0r
Well come to India @Danni_Wyatt. Hope to see u with @AnushkaSharma in @RCBTweets stands cheering for @imVkohli during the @IPL pic.twitter.com/hSNI6MECB7
— Karan Arjun (@KaranArjunSm) March 9, 2018
इसके जवाब में वेट ने लिखा, 'मैं कोशिश करुंगी कि एक मैच देखूं।' बता दें कि कोहली के प्रति उनके प्यार की शुरुआत 2014 में शुरू हुई थी। वेट ने कोहली को ट्विटर पर खुलेआम प्रपोज करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद कोहली ने उनसे मुलाकात करते हुए अपना एक बैट गिफ्ट किया था।