इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को पहली बार वानखेड़े में चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने थी, जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज करते हुए चेन्नई के विजय रथ को रोक दिया। यह धोनी सेना की इस सीजन की पहली हार थी।
2 of 5
माही की फैन
- फोटो : social media
इन सबके बावजूद चेन्नई के कप्तान धोनी की प्रसिद्धि में कोई कमी नहीं रही और उन्हें रोहित के गढ़ मुंबई में भी दर्शकों का खूब साथ मिला।
3 of 5
धोनी खास
- फोटो : social media
रोमांचक मुकाबले के बीच एक वाकया ऐसा भी आया जब धोनी की बुजुर्ग फैन ने धोनी सहित सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
4 of 5
धोनी स्पेशल
- फोटो : social media
दरअसल एक बुजुर्ग महिला फैन अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थी जिसपर लिखा था 'मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए आई हूं'। आश्चर्य की बात यह कि अपनी पोती के साथ आई यह फैन मैच के बाद धोनी से मिलने को बेताब थीं जिसके बारे में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने धोनी को अवगत कराया। इसके बाद धोनी खुद चलकर अपनी इस फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए।
5 of 5
धोनी ऑटोग्राफ
- फोटो : social media
इतना ही नहीं माही ने अपनी खास फैन के साथ सेल्फी ली और चेन्नई की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान दादी की पोती और धोनी की युवा फैन ने उनके पैर भी छुए।
धोनी वैसे भी अपनी सादगी और सौम्य छवि की वजह से काफी मशहूर हैं और इसी वजह से देश-दुनिया में उनके हर वर्ग के करोड़ों फैन हैं।