इंडियन टी-20 लीग में गुरुवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला गया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया मैच लीग का 25वां मुकाबला था।
इस मैच में रविन्द्र जडेजा ने एक विशेष उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने इंडियन टी-20 लीग में अपना 100वां विकेट पूरा किया।
जडेजा ने अपने 161वें मुकाबले में राहुल त्रिपाठी को अपना 99वां शिकार बनाया। स्टीव स्मिथ बने जडेजा का 100वां शिकार। जडेजा ने 5वीं बार स्टीव स्मिथ को आउट किया है जो एक रिकॉर्ड है।
जडेजा से पहले सिर्फ 12 गेंदबाजों ने ही ये उपलब्धि हासिल की हुई है। जडेजा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठे स्पिनर और 10 वें भारतीय गेंदबाज हैं।
4 of 4
मलिंगा आईपीएल
- फोटो : social media
विकेटों के मामले में इस वक्त मुंबई के गेंदबाज मलिंगा सबसे आगे हैं, उन्होंने 113 मैचों में 157 विकेट लिए हैं।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।