{"_id":"5c950d6ebdec22140127788a","slug":"csk-coach-stephen-fleming-says-one-man-does-not-win-ipl-on-gambhir-viewpoint-about-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली के बचाव में उतरे चेन्नई कोच स्टीफन फ्लेमिंग, गौतम की इन 'गंभीर' बातों पर जताई असहमति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के बचाव में उतरे चेन्नई कोच स्टीफन फ्लेमिंग, गौतम की इन 'गंभीर' बातों पर जताई असहमति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर के द्वारा बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर की गई टिप्पणी पर असहमति जताई है। इस संदर्भ में फ्लेमिंग ने असहमति जताते हुए कहा है कि एक व्यक्ति से इंडियन टी-20 लीग नहीं जीता जा सकता।
2 of 5
gautam gambhir
- फोटो : file photo
बता दें कि गंभीर ने कहा था कि, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की तरह विराट चतुर कप्तान नहीं हो सकते हैं। क्योंकि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान ने अपनी टीम बैंगलोर को इंडियन टी-20 टूर्नामेंट का खिताब नहीं दिलाया है।
3 of 5
gautam gambhir
कोलकाता को दो इंडियन लीग टी-20 ट्रॉफी (2012, 2014) दिलाने में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली बतौर कप्तान पिछले आठ वर्षों में बैंगलोर को खिताब नहीं दिलवा सके, भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : file photo
फ्लेमिंग इससे सहमत नहीं हैं। बकौल फ्लेमिंग, 'एक व्यक्ति लीग ट्रॉफी नहीं जीतता। इस टूर्नामेंट को जीतना कठिन है। यह और भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि टीमें काफी चतुर होती जा रही हैं। खिलाड़ियों को अब इंडियन टी20 लीग में खेलने के लिए तैयार किया जाता है। कोच और मैनेजर खिलाड़ियों को खरीदने और टीम के संयोजन में काफी चतुर हो गए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
stephen fleming-dhoni
- फोटो : File photo
उन्होंने कहा, 'इसलिए क्योंकि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इंडियन लीग टी-20 में सफलता मिलेगी।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।